Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़*
    झारखंड धर्म

    शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़*

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : पवित्र श्रावण मास की दूसरी सोमवार के अवसर पर जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र के सभी शिवालयों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। विदित हो कि इस वर्ष के श्रावण मास की बहुत हीं खास महत्व है इस वर्ष श्रावण मास दो माह के होने के कारण भक्तों में अलग ही उत्साह है। श्रावण मास में सोमवार का विशेष महत्व होता है,
    इस महीने की ऐसी मान्यता है कि सोमवार का व्रत रखना और शिव जी की विशेष पूजा और अभिषेक करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है, इस वर्ष सावन के महीने में कुल आठ सोमवार व्रत रखें जाएंगे। सावन का यह महीना 31 अगस्त तक रहेगा।सोमवार की सुबह से हीं क्षेत्र के हर छोटी-बड़ी शिवालयों में नन्ही- नन्ही बच्चियों से लेकर युवतियों तथा कई पुरूष भक्तों ने जलाभिषेक किया। क्षेत्र के प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर स्थिति शिव मंदिर में सुबह से हीं भक्तों का तातां लगा रहा। सतबहिनी झरना तीर्थ में दूसरे सोमवार को बैंड बाजे के साथ दर्जनों भक्तों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। पूरे दिन पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। पुजारी सुनील दुबे व प्रवीण पांडेय ने पूजा-अर्चना सम्पन्न कराया। इस दिन युवतियों के साथ नन्ही-नन्ही बच्चियों ने भी पूरे दिन का उपवास रखा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सभी भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। सभी भक्त पूजा की थाली व जल पात्र के साथ बेलपत्र लेकर अर्पित किए। कांडी प्रखंड के सबसे प्राचीन गरदाहा मठ स्थित शिव मंदिर, भिलमा, चोका, खरौंधा, घटहुआँ कला, लमारी कला, शिवपुर, अधौरा, सेमौरा, सबुआं, कांडी, मझिगांवा सहित सभी गांव व टोलों में स्थित शिव मंदिर में दूसरी सोमवारी को पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ देखी गई। सावन की पहली सोमवारी का प्रभाव स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति पर भी देखा गया। आज प्रखण्ड के सभी स्कूलों में लड़कियों की उपस्थिति काफी कम रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाम्या स्माइल फाउंडेशन के सौजन्य से हिंदुस्तान मित्र मंडल स्कूल के सैकड़ो छात्राओं ने सीखा आत्मरक्षा का गुर, पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने कहा- आज के दौर में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखना जरूरी
    Next Article पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर हमला और कार जलाने के आरोपी अबतक पुलिस गिरफ़्त से दूर, दिनेश कुमार ने बताया जान को खतरा, पूर्वी विधानसभा के भाजपा शिष्टमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    November 14, 2026

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.