Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार की हत्या
    अपराध बिहार बेगूसराय

    अपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार की हत्या

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बलिया के अबध-तिरहुत पथ पर गैस गुदाम के समीप घटना को दिया अंजाम

    कृष्ण कुमार
    बेगूसराय बलिया. थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोवल काफी बढ़ चुका है. आये दिन अपराधी हत्या, लूट एवं जिंदा जलाने जैसे मामले को अंजाम देकर निकल जा रही है. और स्थानीय पुलिस हाथ मलते रह जाती है. ऐसा ही मामला गुरूवार की रात सामने आया है. थाना क्षेत्र के अबध-तिरहुत पथ पर गैस गोदाम के समीप अज्ञात अपराधियों के द्वारा बाईक सवार युवक को गोली मार हत्या कर दी. मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बडी़ बलिया वार्ड 4 निवासी कैलाश महतो के 30 वर्षीय पुत्र नंदू कुमार के रूप में कराई गयी है. घटना की सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची डीएसपी नेहा कुमारी, थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह के द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस को घटनास्थल से एक बाईक एवं एक जोडी़ चप्पल के साथ हरी सब्जी मिली है. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक के साथ बाईक पर एक और लोग सवार थे. जो घटना के बाद अपराधियों से जान बचाकर भागने में सफल रहा. युवक के संबंध में बताया जाता है कि वह खगड़िया में महेन्द्रा फाईनेंस में काम करता था. जो प्रत्येक दिन की तरह गुरूवार की शाम बलिया बाजार में सब्जी खरीदकर अबध-तिरहुत पथ के रास्ते बडी़ बलिया अपने घर जा रहा था. इसी क्रम में मामु भांजा से पहले अज्ञात अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के पिता कैलाश महतो ने बताया कि बुधवार को घर की ढलाई कराई थी. जिस दौरान मिक्चर मशीन लगाने को लेकर परोशी से झंझट हुआ था. जिसके द्वारा घर नहीं भोगने देने की धमकी भी दी गयी थी. पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है. मृतक के संबंध में बताया जाता है कि वह तीन भाईयों में सबसे बडा़ था. जिसके एक पुत्र एवं दो पुत्री है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोबिन हेंब्रम और जीपी पटेल की विधायकी हुई खत्म
    Next Article क्षेत्र नशे के बढ़ते कारोबार, बर्बाद हो रही जिंदगी और नशे की बढ़ती लत पर भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, क्षेत्र में संयोजित तरीके से चलाये जा रहे कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता

    Related Posts

    धनबाद रेल स्टेशन पर RPF का काला कारनामा: फुटपाथ दुकानदारों से रोजाना रंगदारी, वायरल वीडियो ने खोली पोल!

    March 17, 2026

    धनबाद में पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, तीन घायल

    March 16, 2026

    CCTV में कैद हुई साकची शीतला मंदिर की चोरी, दान पेटी तोड़कर 4 हजार लेकर भाग रहा युवक लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी

    धनबाद रेल स्टेशन पर RPF का काला कारनामा: फुटपाथ दुकानदारों से रोजाना रंगदारी, वायरल वीडियो ने खोली पोल!

    मानगो नगर निगम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण

    जमशेदपुर में ट्रांसजेंडर कानून संशोधन के खिलाफ विरोध, डीसी को सौंपा गया ज्ञापन

    बर्मामाइंस थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर बनी रणनीति

    अमरावती में बनेगा एक्सएलआरआई का नया कैंपस, 300 करोड़ की लागत से 61.7 एकड़ में विकसित होगा विश्वस्तरीय संस्थान

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.