Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्षेत्र नशे के बढ़ते कारोबार, बर्बाद हो रही जिंदगी और नशे की बढ़ती लत पर भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, क्षेत्र में संयोजित तरीके से चलाये जा रहे कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    क्षेत्र नशे के बढ़ते कारोबार, बर्बाद हो रही जिंदगी और नशे की बढ़ती लत पर भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, क्षेत्र में संयोजित तरीके से चलाये जा रहे कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR :क्षेत्र नशे के बढ़ते कारोबार, बर्बाद हो रही जिंदगी और नशे की बढ़ती लत पर भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, क्षेत्र में संयोजित तरीके से चलाये जा रहे कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। क्षेत्र में व्यापक स्तर पर नशे, ड्रग्स का कारोबार पनप रहा है। इस पर न सरकार अंकुश लगा पा रहा न ही पुलिस। जिससे क्षेत्र का युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है। इसके खिलाफ गुरुवार को भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीतारामडेरा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर नशे के व्यापार पर अंकुश लगाने और युवाओं को नशे के अंधकार से दूर करने की मांग की। ज्ञापन बताया गया कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार की वजह से युवा वर्ग अपराध की ओर अग्रसर हो गया है। नशा करने वाले युवाओं के परिवार परेशान हैं। नशा कर क्षेत्र में चोरी, छिनतई, की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। स्लैग रोड में दिन के समय चलती गाड़ियों से माल चोरी हो रही है। वहीं, सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने इस संबंध में कड़ा अभियान चलाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि सीतारामडेरा क्षेत्र में लगातार नशा का कारोबार बढ़ रहा है। ऊपर से नीचे तक नशे की चैन बन गई है, संयोजित तरीके से नशा का सामान सप्लाई किया जा रहा है। सीतारामडेरा क्षेत्र की गली-गली में स्मैक, ब्राउन शुगर, चरस, गांजा जैसे मादक पदार्थ खुले आम बिक रहे है। जिसकी जिम्मेदार झारखंड की हेमंत सरकार है। वहीं, उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की लत तेजी से फैल रही है। गांजा, ब्राउन शुगर, डेंडराइट, स्मैक और नशीली दवाओं से नशा करने की वजह से युवाओं की मानसिक स्थिति एवं उनका जीवन अंधकारमय होता जा रहा है। युवा पीढ़ी द्वारा नशे के ज्यादा आदि हो जाने के बाद से क्षेत्र में चोरी, लूटपाट, छिनतई जैसी घटना लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, क्षेत्र में चंद रुपयों के कारण युवा लूटपाट और छिनतई करते नजर रहे है। बिना सरकार के संरक्षण के शहर में नशा का कारोबार इतने बड़े पैमाने पर नहीं पहुंच सकता। ऐसी परिस्थिति में बेटा बचाओ अभियान की आवश्यकता महसूस की जा रही है। गुंजन यादव ने कहा कि प्रशासन इसपर अविलंब अंकुश लगाए अन्यथा आगामी दिनों में भाजपा कार्यककर्ता उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुँजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, पवन अग्रवाल, टुनटुन सिंह, अजीत कालिंदी, रमेश नाग, पोरेश मुखी, मिथलेश साव, शैलेश गुप्ता, अमर शर्मा, नारायण पोद्दार, दिलीप पासवान, संतोष कुमार, अशोक पासवान, महावीर सिंह, रमेश विश्वकर्मा, मिथुन चक्रवर्ती, शिशिर कालिंदी, अजय गुप्ता, उमेश साव, विकास बाउरी, विकास दास, कमाल सरवर, संतोष सेठ, मितरू प्रधान, धनराज गुप्ता, मुकेश कुमार, गौरव साहू, रामचंद्र प्रसाद, कमल वर्मा, सौरव चौधरी, संजीत चौरसिया, सजल भटाचार्य, डब्लू निषाद, पप्पू साव, कुलदीप साव, राजू राव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपराधियों ने बाइक सवार युवक को गोली मार की हत्या
    Next Article हेमन्त राज में किसानों की घोर उपेक्षा हुई:डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    Related Posts

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    February 7, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    February 7, 2026

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    February 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जामताड़ा–पश्चिम बंगाल पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

    नाम वापसी व प्रतीक आवंटन के बाद चुनाव कार्यक्रम की जानकारी, जिला प्रशासन ने की प्रेस वार्ता

    जुगसलाई नगर निकाय चुनाव: 22 वार्डों में 5 निर्विरोध, पिता-बेटी की एक साथ जीत बनी चर्चा का विषय

    जनता को बरगलाने की कोशिश, पर सच्चाई सब जानते हैं : नीलूफर हुसैन

    बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.