Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में 50 जीत दर्ज करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी, धोनी और पोंटिंग पीछे छूटे
    Breaking News Headlines खेल

    विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में 50 जीत दर्ज करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी, धोनी और पोंटिंग पीछे छूटे

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. विराट कोहली ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया. इस तरह से टीम ने 2 मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा किया. मैच में 540 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 167 रन पर सिमट गई. यह कोहली की बतौर खिलाड़ी टेस्ट में 50वीं जीत है. कोहली तीनों फाॅर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 में 50 जीत दर्ज करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. एमएस धोनी और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग भी ऐसा नहीं कर सके हैं.टेस्ट की बात करें तो रिकी पोंटिंग ने बतौर खिलाड़ी सबसे अधिक 108 मैच जीते हैं. वनडे में भी उनके नाम सबसे अधिक 262 मैच जीतने का रिकॉर्ड है. लेकिन वो टी20 में सिर्फ 7 मैच जीत सके हैं.विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने टेस्ट में बतौर खिलाड़ी 50, वनडे में 153 और टी20 में 59 मुकाबले जीते हैं. यानी उन्हें तीनों फॉर्मेट का बादशाह कहा जा सकता है.
    सचिन तेंदुलकर भारत की ओर से सबसे अधिक टेस्ट जीतने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 72 टेस्ट में जीत दर्ज की है. वहीं उन्होंने 234 वनडे में जीत दर्ज की जबकि टी20 में सिर्फ एक मैच जीत सके. एमएस धोनी की बात करें तो उन्होंने टेस्ट में 36, वनडे में 205 और टी20 में 57 मैच जीते हैं. यानी धोनी टेस्ट में 50 जीत का आंकड़ा नहीं छू सके. धोनी के हटने के बाद कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया.

    टी20 इंटरनेशनल की बात की जाए तो पाकिस्तान के शोएब मलिक के नाम सबसे अधिक 86 मैच जीतने का रिकॉर्ड है. वनडे में उन्होंने 156 जीत दर्ज कीं जबकि जबकि टेस्ट में सिर्फ 13 मैच जीत सके. रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने टी20 में 78, वनडे में 138 जबकि टेस्ट में सिर्फ 24 मैच जीत सके हैं. यानी कोहली इन सभी से आगे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 5 घंटे के भारत दौरे के दौरान 28 समझौतों पर लगी मुहर
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6 हजार 822 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से 23 लोग पॉजिटिव

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.