Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीम इंडिया के चार स्टार खिलाड़ियों को लगी चोट, दक्षिण अफ्रीका जाना हुआ कैंसिल
    Breaking News Headlines

    टीम इंडिया के चार स्टार खिलाड़ियों को लगी चोट, दक्षिण अफ्रीका जाना हुआ कैंसिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 8, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत को अब दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है. इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना है लेकिन कई खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से इसमें देरी हो रही है. खबर है कि कम से कम चार खिलाड़ी चोटिल हैं और इन्हें ठीक होने में अभी वक्त लगेगा. इस वजह से ये खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शायद नहीं जा पाए. चोटिल खिलाड़ियों में इशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शुभमन गिल के नाम शामिल हैं. इन चारों को पूरी तरह फिट होने में कुछ महीने लग सकते हैं. रवींद्र जडेजा और इशांत चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में दूसरे टेस्ट में नहीं खेले थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि जडेजा लिगामेंट टियर से जूझ रहे हैं. वहीं इशांत की अंगुली डिसलोकेट है.

    टीम इंडिया के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर इशांत से ज्यादा रवींद्र जडेजा की चोट ज्यादा बुरी खबर है. इशांत के विकल्प के रूप में टीम इंडिया के पास खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन जडेजा के विकल्प की कमी है. क्योंकि बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज और बल्लेबाज अक्षर पटेल भी फिट नहीं हैं. वे स्ट्रेस फ्रेक्चर से परेशान हैं. इस वजह से सेलेक्टर्स के सामने अब दिक्कत यह है कि इन दोनों के विकल्प के रूप में कोई नहीं है. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आर अश्विन भारत के मुख्य स्पिनर होंगे. वैसे वहां पर दो स्पिनर्स की जगह तो बनती नहीं है लेकिन जडेजा और अक्षर बैट से भी बढ़िया योगदान देते हैं.
    माना जा रहा है कि अक्षर और जडेजा दोनों के उपलब्ध नहीं होने पर शाहबाज नदीम और सौरभ कुमार में से किसी को चुना जा सकता है. सौरभ कुमार अभी इंडिया ए टीम के साथ साउथ अफ्रीका के दौरे पर ही है.

    समझा जाता है कि सेलेक्टर्स शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका भेजने को लेकर भी पुख्ता नहीं हैं. गिल की पैर की चोट फिर से उभर आई है. उन्हें इंग्लैंड दौरे पर यह चोट लगी थी. इसके बाद दौरा छोड़ना पड़ा था. इसके अलावा मुंबई टेस्ट में उनके बायें हाथ की बांह पर भी चोट लगी थी. इसके बाद उन्होंने फील्डिंग नहीं की थी. इशांत शर्मा की बात की जाए तो उनकी अंगुली चोटिल है. सात ही बगल में खिंचाव है. इसके चलते उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा-देश की अर्थव्यवस्था कोरोना के खतरे से बाहर हुई
    Next Article नंबर पोर्ट कराना हुआ आसान, नहीं पड़ेगी SMS बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान्स की जरूरत

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.