Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया
    Breaking News Headlines

    रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. कप्तान रोहित (40) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 34) की शानदार पारी की वजह से यहां कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर बुधवार को खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीजको छह विकेट से हरा दिया. इसी के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली. वेस्टइंडीज के 157 रनों के जवाब में भारत ने चार विकेट खोकर 162 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेस ने दो विकेट लिया. वहीं, फैबियन एलेन और शेलडन कॉटरेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही, क्योंकि पावरप्ले में सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने बिना कोई विकेट गंवाए 58 रन बना लिए. भारतीय टीम को जीतने के लिए अभी भी 100 रनों की जरूरत थी.
    कप्तान रोहित चार चौके और तीन छक्के की मदद से 19 गेंदों में 40 रन बनाकर रोस्टन चेस की गेंद पर आउट हो गए. इसके साथ उनकी और किशन के बीच 45 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया. 7.3 ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 64 रन पहुंच चुका था.

    तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने किशन के साथ मिलकर लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया. 10 ओवरों के बार भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 80 रन पहुंच गया था, जीतने के लिए 78 रनों अभी भी आवश्यकता थी. इस दौरान किशन चार चौके की मदद से 42 गेंदों में 35 रन बनाकर चेस की गेंद पर फैबियन एलेन को कैच थमा बैठे. इसके बाद कोहली (17) भी बिना कोई कमाल दिखाए पवेलियन लौट गए. जिससे 12.3 ओवरों में भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 95 रन पर पहुंच गया.

    चौथे और पांचवें नंबर पर आए ऋषभ पंत और सुर्यकुमार यादव ने लड़खड़ाती पारी को संभालने का काम किया. लेकिन पंत भी 8 रन बनाकर कॉटरेल की गेंद पर आउट होकर लौट गए. इसके बाद आए वेंकटेश अय्यर ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर भारत को आखिर में जीत दिलाई. सूर्यकुमार (34) और अय्यर (24) नाबाद रनों की वजह से भारत ने 18.5 ओवरों में चार विकेट खोकर 162 रन बनाकर लक्ष्य पूरा कर लिया.

    इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत अच्छी रही, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 50 के करीब रन जोड़े. इस दौरान, सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (4) भुवनेश्वर के पहले ही ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद काइल मेयर्स ने ताबड़तोड़ 7 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर चहल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए और इसी के साथ 36 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. इस समय तक वेस्टइंडीज सात ओवरों के बाद दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए थे.

    इस बीच, मैदान पर निकोलस पूरन और रोस्टन चेस ने पारी को आगे बढ़ाया और टीम के लिए कुछ बड़े शॉट खेले, जिससे स्कोर बोर्ड पर 10 ओवरों के बाद दो विकेट के नुकसान पर 71 रन हो चुके थे. लेकिन डेब्यू कर रहे रवि बिश्नोई ने अपना पहला विकेट चेस (4) को आउट करके प्राप्त किया. उसी ओवर में रोवमैन पॉवेल (2) को बिश्नोई ने वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच आउट कराया, जिससे एक ही ओवर में उन्हें दो सफलताएं मिलीं. 11 ओवरों के बाद चार विकेट गंवाकर टीम ने 74 रन बना लिए थे.

    छठे स्थान पर अकील हुसैन पूरन का साथ देने के लिए मैदान पर आए. वहीं, भारतीय गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वेस्टइंडीज पर दबाव बनाया, जिससे उनकी रन की गति धीमी हो गई. इस बीच, हुसैन (10) को चाहर ने पवेलियन भेज दिया. 15 ओवरों के बाद टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 95 रन जोड़े. मैदान पर पूरन ने शानदार बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

    लेकिन 18 ओवरों में पटेल की गेंद पर पूरन चार चौके और पांच छक्के की मदद से 43 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 135 रन पहुंच गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉक अप की जेलर कंगना रनौत का वायरल हुआ बिकिनी लुक
    Next Article यूक्रेन संकट के बीच रूस ने अपनी कुछ सैन्य टुकड़ियों को पीछे हटाने की घोषणा की

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.