Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शुभमन गिल को IPL-2024 से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान
    Breaking News Headlines खेल

    शुभमन गिल को IPL-2024 से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में एक और नया कप्तान देखने को मिलेगा. गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान बनाया है. युवा ओपनर बैटर गिल को हार्दिक पंड्या की जगह यह जिम्मेदारी मिली है. पंड्या फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट गए हैं. गुजरात पिछले 2 सीजन से टी20 लीग में उतर रही है. 2022 में टीम ने पहले ही सीजन का खिताब पंड्या की अगुआई में जीता था. पिछले सीजन में टीम को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार मिली थी. टी20 लीग के नए सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने खिलाडिय़ों को रीटेन और रिलीज कर दिया है. 19 दिसंबर को ऑक्शन होना है.

     

    गुजरात टाइटंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शुभमन गिल नए सीजन में टीम की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं. हम इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं. साथ ही लिखा है शुभ शुरुआत. 24 साल के गिल पिछले दिनों वर्ल्ड कप 2023 में भी उतरे थे और अच्छा प्रदर्शन भी किया है. उनके आईपीएल के रिकॉर्ड की बात करें, तो शुभमन गिल ने अब तक 91 मैच खेले हैं. 38 की औसत से 2790 रन बनाए हैं. 3 शतक और 18 अर्धशतक जड़ा है. 129 रन बेस्ट प्रदर्शन है. स्ट्राइक रेट 134 का है. वे 2018 में टी20 लीग में उतर रहे हैं.

    शुभमन गिल के ओवरऑल टी20 के रिकॉर्ड की बात करें, तो वे अब तक 123 मैच की 120 पारियों में 37 की औसत से 3771 रन बना चुके हैं. 5 शतक और 22 अर्धशतक ठोका है. यानी 27 बार 50 से अधिक रन की पारी खेली है. 122 छक्के भी लगाए हैं.

    गुजरात टाइटंस के रीटेन प्लेयर्स

    शुभमन गिल, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, डेविड मिलर, जयंत यादव, जोशुआ लिटिल, केन विलियम्सन, मैथ्यू वेड, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद, आर साईं किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, विजय शंकर और ऋद्धिमान साहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में मौसम के बिगड़े मिजाज से कोहराम, 90 भेड़-बकरियों की मौत, कई लोगों ने भी तोड़ा दम
    Next Article तेलंगाना में गरजे पीएम मोदी कहा- राज्य को नहीं चाहिए अंधविश्वास के गुलाम सीएम

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.