Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेलंगाना में गरजे पीएम मोदी कहा- राज्य को नहीं चाहिए अंधविश्वास के गुलाम सीएम
    Breaking News Headlines राजनीति

    तेलंगाना में गरजे पीएम मोदी कहा- राज्य को नहीं चाहिए अंधविश्वास के गुलाम सीएम

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हैदराबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महमूदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की केसीआर सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के लोग केसीआर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस चुके हैं. तेलंगाना को बर्बाद करने में कांग्रेस और केसीआर बराबर के पापी हैं. तेलंगाना के लोग एक बीमारी को हटाकर दूसरी बीमारी को प्रवेश नहीं देंगे.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि केसीआर को भाजपा की बढ़ती हुई ताकत का एहसास बहुत पहले हो गया था. इस वजह से केसीआर इस कोशिश में थे कि किसी तरह भाजपा से दोस्ती कर लें. एक बार केसीआर ने मुझसे ये विनती की थी लेकिन भाजपा तेलंगाना के लोगों की इच्छा के खिलाफ कोई काम नहीं कर सकती. तेलंगाना का अगला सीएम भाजपा से होगा. पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भाजपा पहले ही कह चुकी है कि तेलंगाना में भाजपा का सीएम ओबीसी वर्ग से होगा.

    प्रधानमंत्री ने सीएम केसीआर पर हमला बोलते हुए कहा कि सीएम अंधविश्वास के गुलाम और गरीबों को गुनाहगार हैं. तेलंगाना को फार्महाउस सीएम नहीं चाहिए. बीआरएस के साथ ही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीआरएस की कार के चार पहिए और एक स्टीयरिंग और कांग्रेस का पंजा एक ही हैं. दोनों पार्टियों ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया. दोनों पार्टियां तुष्टिकरण की राजनीति को नई ऊंचाई पर ले जा चुकी हैं.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस ने हमेशा से दलितों और आदिवासियों को धोखा दिया है. भाजपा सरकार में ही सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया गया. प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर सभी परिवारों को महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत मिलेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशुभमन गिल को IPL-2024 से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान
    Next Article बंगाल में मालगाड़ी की टक्कर से 3 हाथियों की मौत, ट्रेन सेवाएं रही बाधित

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.