Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर, न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से दी शिकस्त
    Breaking News Headlines

    टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर, न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से दी शिकस्त

    News DeskBy News DeskNovember 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय बल्लेबाजी क्रम न्यूजीलैंड की अनुशासित गेंदबाजी के सामने बुरी तरह बिखर गया और रविवार को ‘करो या मरो’ के मुकाबले में आठ विकेट से हारकर विराट कोहली की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है. पहले मैच में पाकिस्तान से दस विकेट से मिली हार के बाद लगातार दूसरा मैच गंवाने से भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. इसके साथ ही निवर्तमान टी20 कप्तान कोहली की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल उठने लगे हैं. कोहली इस टूर्नामेंट के बाद टी20 कप्तानी छोड़ रहे हैं लेकिन इस हार से वनडे कप्तान के तौर पर उनके भविष्य पर भी सवाल उठेंगे. जीत के लिये 111 रन का आसान लक्ष्य कीवी टीम ने 14.3 ओवर में हासिल कर लिया.

    डेरिल मिशेल ने 35 गेंद में 49 रन बनाये जबकि कप्तान केन विलियमसन 31 गेंद में 33 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के लिये अब सेमीफाइनल की राह इतनी कठिन हो गई है कि अफगानिस्तान अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है तो वह भी दौड़ में बना रहेगा. वह भी तब जब भारत अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड तीनों को हरा दे. बेखौफ बल्लेबाजी टी20 क्रिकेट की पहली शर्त है और भारत के प्रदर्शन में वह कहीं नजर नहीं आई. इतने अहम मुकाबले में भारतीय टीम सात विकेट पर 110 रन ही बना सकी. टॉस जीतकर गेंदबाजी का न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन का फैसला सही साबित हुआ. भारत के बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेले और रन बनाने की भूख उनके भीतर नजर ही नहीं आई.
    भारत के अधिकांश बल्लेबाज डीप में आसान कैच देकर आउट हुए. भारतीय पारी में 54 डॉट गेंदें रही यानी कुल नौ ओवरों में रन ही नहीं बने. पिच में कोई खराबी नहीं थी लेकिन भारतीय टीम एक बार फिर चयन के मामले में चकमा खा गई. फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं करना टीम प्रबंधन को महंगा पड़ा. भारत के लिये सबसे बड़ा झटका रोहित शर्मा और विराट दोनों का खराब फॉर्म में रहना रहा. मध्यक्रम भी नहीं चल सका और इतने अहम मुकाबले में बतौर बल्लेबाज हार्दिक पांड्या नाकाम रहे. स्पिन गेंदबाजी को खेलने में महारथी माने जाने वाले भारतीय बल्लेबाज फिरकी के जाल में फंस गए. बायें हाथ के धीमे गेंदबाज मिशेल सेंटनेर ने चार ओवर में सिर्फ 15 रन दिये जबकि लेग स्पिनर ईश सोढी ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये.
    दोनों ने मिलकर आठ ओवरों में महज 32 रन दिये. भारत का स्कोर आठ ओवर में तीन विकेट पर 40 रन था और पावरप्ले का बल्लेबाज कोई फायदा नहीं उठा सके. ईशान किशन ने ट्रेंट बोल्ट को बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन सेंटनेर ने डीप स्क्वेयर लेग सीमा पर उनका कैच लपक लिया. केएल राहुल (18) ने दो चौके लगाये लेकिन 16 गेंद क्रीज पर रहने के दौरान वह सहज नहीं दिखे. टिम साउदी की शॉर्ट गेंद पर पूल शॉट खेलने के प्रयास में वह सेंटनेर को कैच दे बैठे. रोहित शर्मा (14) को बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर एडम मिल्ने ने जीवनदान दिया. इसके बाद उन्होंने उसे छक्का लगाया. ईश सोढी को हालांकि ऐसा ही शॉट खेलने के प्रयास में वह मार्टिन गुप्टिल को कैच दे बैठे. कोहली को सोढी ने सीमा रेखा पर बोल्ट के हाथों लपकवाया. पांड्या और ऋषभ पंत नाकाम रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में शहीद ऋषि कुमार की पार्थिक शरीर पहुंचा, शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमरा जनसैलाब
    Next Article दिवाली से पहले जनता पर महंगाई की मार, कमर्शियल गैस सिलेंडर 265 रुपये हुआ महंगा

    Related Posts

    उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    June 17, 2026

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उलीडीह गोलीकांड का खुलासा: नशे के दौरान पैसों के विवाद में चली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.