Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ICC अध्यक्ष के रूप में जय शाह ने कार्यकाल की शुरुआत की, बार्कले की जगह संभाला पद
    Breaking News Headlines

    ICC अध्यक्ष के रूप में जय शाह ने कार्यकाल की शुरुआत की, बार्कले की जगह संभाला पद

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दुबई. जय शाह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव के रूप में काम करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष के तौर पर अपने कार्यकाल की शुरुआत कर दी है. जय शाह इस साल अगस्त में आईसीसी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे. वह इस पद को संभालने वाले सबसे युवा अध्यक्ष हैं. आईसीसी ने रविवार को इस बात की जानकारी दी.

     

     

    जय शाह ग्रेग बार्कले की जगह इस पद बैठे हैं जो नवंबर 2020 से आईसीसी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे. आईसीसी अध्यक्ष के रूप में अपने पहले वक्तव्य में शाह ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने और महिलाओं के खेल के विकास को प्राथमिकता देने पर ध्यान केंद्रित किया. शाह ने पिछले चार वर्षों में निवर्तमान आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले को उनके योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया. शाह ने कहा, मैं ग्रेग बार्कले को पिछले चार वर्षों में उनके नेतृत्व और उस अवधि के दौरान हासिल किए गए उपलब्धियों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.

    आईसीसी अध्यक्ष बनने वाले पांचवें भारतीय

    जय शाह इस वैश्विक संस्था का नेतृत्व करने वाले पांचवें भारतीय हैं. शाह से पहले व्यवसायी दिवंगत जगमोहन डालमिया, राजनेता शरद पवार, वकील शशांक मनोहर और उद्योगपति एन श्रीनिवासन विश्व क्रिकेट संस्था का नेतृत्व करने वाले भारतीयों में शामिल रहे हैं. 36 साल के शाह पिछले पांच वर्षों से बीसीसीआई सचिव के तौर पर काम कर रहे थे. जय शाह का कार्यकाल चुनौतियों के साथ शुरू होगा क्योंकि आईसीसी को पाकिस्तान में निर्धारित चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल को लागू करने के लिए एक स्वीकार्य समाधान खोजने की जरूरत है.

    2009 से शुरू हुआ प्रशासक बनने का सफर

    केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के पुत्र जय शाह का क्रिकेट प्रशासक बनने का सफर 2009 में शुरू हुआ. उन्होंने अहमदाबाद में सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट के कार्यकारी सदस्य के रूप में काम शुरू किया. इसके बाद सितंबर 2013 में वह गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) के संयुक्त सचिव बने और उन्होंने अपने पिता तथा तत्कालीन जीसीए अध्यक्ष के साथ काम किया.

    बीसीसीआई में कैसे मिली एंट्री?

    शाह को बीसीसीआई में आने में ज्यादा समय नहीं लगा. वह पहले 2015 में बोर्ड के वित्त और मार्केटिंग समिति के सदस्य बने और फिर अक्टूबर 2019 में बीसीसीआई के सबसे युवा सचिव बने. बीसीसीआई सचिव के रूप में अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने सौरव गांगुली के साथ मिलकर काम किया, जबकि इसके बाद वह रोजर बिन्नी के साथ कार्य करने लगे. मालूम हो कि बिन्नी फिलहाल बीसीसीआई अध्यक्ष हैं. शाह के बीसीसीआई सचिव के रूप में सबसे बड़ा काम 2022 में आईपीएल मीडिया अधिकारों को पांच साल के लिए 48390 करोड़ रुपये में बेचना रहा. इससे आईपीएल प्रत्येक मैच वेल्यू के आधार पर नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के बाद दूसरा मोस्ट वेल्यूड स्पोर्टिंग लीग बना.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रैड पिट से कानूनी लड़ाई के बीच आर्थिक तंगी से गुजर रहीं एंजेलिना जोली
    Next Article चैंपियंस ट्रॉफी विवाद पर अब शोएब अख्तर ने उगला जहर, भारत जाओ और वहीं उन्हें मारके आओ

    Related Posts

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    June 3, 2026

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 3, 2026

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.