Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 36 रन पर ऑलआउट अनुभव है, कोई दाग नहीं : विराट कोहली
    Breaking News Headlines

    36 रन पर ऑलआउट अनुभव है, कोई दाग नहीं : विराट कोहली

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अहमदाबाद में बुधवार को इंग्लैंड के साथ पिंक बॉल टेस्ट से पहले कहा कि गुलाबी गेंद सामान्य लाल गेंद की तुलना में बहुत अधिक स्विंग होती है, जिसे हम खेलते हैं। उन्होंने कहा कि एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी टीम का 36 रन पर ऑलआउट होना एक अनुभव था, इसे दाग नहीं समझा जा सकता। एक सत्र में ऑलआउट होने से पहले उनकी टीम ने पहले दो दिन अच्छा क्रिकेट खेला। इसी तरह इंग्लैंड भी अपने पिछले पिंक बॉल टेस्ट में 58 रन बनाकर आउट हुई थी। अहमदाबाद में इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इंग्लंड के कप्तान जो रुट ने एक दिन पहले कहा था कि वह भारत के एडिलेड में गुलाबी गेंद से ३६ रन पर आउट होने की स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

    विराट ने मंगलवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘कोलकाता में 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एक मैच में हमने अनुभव किया कि पिच के बजाय नई गुलाबी गेंद को खेलना ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। खासतौर पर एक बल्लेबाजी टीम के लिए शाम की रोशनी में अपनी पारी शुरू करना बहुत मुश्किल था। खेल का वह आखिरी डेढ़ घंटा बहुत चुनौतीपूर्ण रहा। स्पिन निश्चित रूप से आएगी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि नई गेंद और तेज गेंदबाजों को नजरअंदाज किया जा सकता है। गुलाबी गेंद उन्हें तब तक खेल में रखती है जब तक गेंद अच्छी और चमकदार होती है। हम कुछ चीजें अच्छी तरह से जानते हैं और हम इसके मुताबिक ही तैयारी कर रहे हैं।’

    भारतीय कप्तान विराट ने कोलकाता पिंक बॉल टेस्ट के बारे में कहा, ‘दिन का पहला सत्र बल्लेबाजी करने के लिए सबसे आसान था। खासतौर पर तब जब सूरज ढल जाए और गेंद ज्यादा हरकत न करे, लेकिन जब अंधेरा होने लगता है तब बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल हो जाता है। रोशनी बदल जाती है। गेंद को देखना मुश्किल हो जाता है। फिर यह रोशनी के अंदर एक सामान्य टेस्ट मैच में सुबह का पहला सत्र खेलने जैसा हो जाता है। गेंद बहुत स्विंग होती है। हम पिंक बॉल टेस्ट को एक जीत और एक ड्रा नहीं देख रहे हैं। हम दोनों को जीतना चाहते हैं। हमारे लिए ये क्रिकेट के दो खेल हैं और हम केवल इसी चीज पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’

    विराट ने कहा, ‘इशांत शर्मा के लिए बुधवार से शुरू होने वाला अहमदाबाद टेस्ट केवल एक और टेस्ट है, लेकिन मेरा मानना है कि किसी भी तेज गेंदबाज के लिए उसका 100वां टेस्ट एक बल्लेबाज के 150वें टेस्ट के बराबर है। एक तेज गेंदबाज के रूप में 100 टेस्ट मैच खेलना कोई आम बात नहीं है। मैं इशांत को कई वर्षों से जानता हूं। उन्होंने अपने पहले सीजन से ही मेरे साथ राज्य क्रिकेट खेलना शुरू किया था। हम रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में कई वर्षों से रूम-मेट हैं। इशांत बहुत मेहनती है। वह खेल, अपनी क्षमता और अपने प्रदर्शन को लेकर बहुत दृढ़ है।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article शिरडी: कोरोना के कारण साईं मंदिर के नियम बदले

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    June 25, 2026

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.