Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत-साउथ आफ्रीका टी-20: बारिश के कारण पांचवां मैच हुआ रद्द, सीरिज हुई टाई
    Breaking News Headlines

    भारत-साउथ आफ्रीका टी-20: बारिश के कारण पांचवां मैच हुआ रद्द, सीरिज हुई टाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पांचवां और आखिरी टी-20 मैच बेंगलुरु में बारिश के चलते रद्द हो गया है. इसके साथ ही सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई. आज के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मैच का कट ऑफ टाइम 10 बजकर 2 मिनट तक का था, लेकिन तब तक बारिश नहीं रुकी और मैच रद्द करना पड़ा. टीम इंडिया का स्कोर उस समय तक 3.3 ओवर में 28/2 था. भारत के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर नाबाद रहे.

    अगर आज टीम इंडिया मैच जीत जाती तो इतिहास बन जाता. आज तक कभी भी टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को भारत में टी-20 सीरीज नहीं हरा पाई है. साउथ अफ्रीका पहली बार साल 2015-16 में टी-20 सीरीज खेलने भारत आई थी. 3 मैचों की इस सीरीज में भारत को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था. आखिरी टी-20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस सीरीज में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे. वहीं, इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 2019-20 में टी-20 सीरीज खेलने भारत आई. इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली थे. 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही और इस सीरीज में भी एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया.

    टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजी रहे फ्लॉप

    टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने मैच के पहले ही ओवर में केशव महाराज को 2 शानदार छक्के जड़ दिए. ऐसा लगा वो आज बड़ी पारी खेलने वाले हैं, लेकिन लुंगी एनगिडी की स्लोअर गेंद को ईशान समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए. उनके आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ भी एनगिडी की स्लोअर गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस को कैच दे बैठे. ईशान के बल्ले से 15 और गायकवाड़ के बल्ले से 10 रन निकले.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में सेना से मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, लश्कर का पाकिस्तानी आतंकी भी भी मारा गया
    Next Article अग्निपथ योजना के विरोध पर आनंद महिंद्रा ने जताया दुख, अग्निवीरों को महिंद्रा ग्रुप में नौकरी का दिया ऑफर

    Related Posts

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    July 2, 2026

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    July 2, 2026

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    झारखंड में पहली बार दागियों की परेड… पुलिस लाइन में लगी अपराधियों की हाजिरी, दो टूक संदेश—’अपराध छोड़ो, नहीं तो जेल ही अगला ठिकाना’

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    युवक की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.