Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना का अर्थव्यवस्था को झटका, चौथी तिमाही की विकास दर 3.1 फीसदी, पूरे साल का ग्रोथ रेट 4.2 फीसदी
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    कोरोना का अर्थव्यवस्था को झटका, चौथी तिमाही की विकास दर 3.1 फीसदी, पूरे साल का ग्रोथ रेट 4.2 फीसदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना लॉकडाउन का अर्थव्यवस्था पर कितना गंभीर असर हुआ है, इसकी रिपोर्ट सामने आ गई है. वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी के आंकड़े सामने आ गए हैं. चौथी तिमाही में विकास दर 3.1 फीसदी रही, जबकि पूरे वित्त वर्ष की विकास दर 4.2 फीसदी रही. कोरोना को लेकर पहले से ही संभावना जताई जा रही थी कि चौथी तिमाही की विकास दर काफी घटेगी.

    तीसरी तिमाही में विकास दर 4.7 फीसदी रही थी

    तीसरी तिमाही में विकास दर 4.7 फीसदी रही थी. इस रिपोर्ट को देखने के बाद यह साफ-साफ पता चल रहा है कि चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष को लेकर विकास दर का जो अनुमान था, सच्चाई उससे थोड़ा बेहतर है.

    जीवीए आधार पर विकास दर 3 फीसदी

    ग्रॉस वैल्यू ऐडेड आधार पर रिपोर्ट को देखें तो चौथी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था 3 फीसदी के हिसाब से विकास की, जबकि तीसरी तिमाही में विकास दर 4.5 फीसदी रही थी. दूसरी तरह डीपीआईआईटी की तरफ से इंडस्ट्रियल आउटपुट की भी रिपोर्ट जारी की गई, जिसके मुताबिक अप्रैल महीने में आठ कोर सेक्टर आउटपुट में 38.10 फीसदी की भारी गिरावट आई है. मार्च में इन आठ सेक्टर में केवल 9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी.

    आईपीआई में 40 फीसदी से ज्यादा योगदान

    इन आठ सेक्टर का इंडस्ट्रियल प्रॉडक्शन इंडेक्स  में 40 फीसदी से ज्यादा का योगदान है. बता दें कि पिछले दो महीने से लगातार इसमें गिरावट आ रही है. फरवरी में यह 7.1 फीसदी था.

    25 मार्च को लागू हुआ था लॉकडाउन

    पूरे देश में 25 मार्च को लॉकडाउन लागू किया गया था. भारत में कोरोना पहला मामला 30 जनवरी को आया था. ऐसे में 2019-20 की आखिरी तिमाही में लॉकडाउन केवल एक सप्ताह के लिए था. दूसरी तिमाही के दो महीने तो कंप्लीट लॉकडाउन में निकल गए हैं. असली समस्या की शुरुआत तो अब हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश की जनता के नाम प्रधानमंत्री मोदी का खत, एक साल में लिये ऐतिहासिक निर्णय
    Next Article ममता बैनर्जी का ऐलान, बंगाल में 1 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल, 8 से सभी कर्मचारी काम पर लौटेंगे

    Related Posts

    झारखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा इंदर सिंह नामधारी का योगदान

    November 19, 2026

    संवाद के नाम पर कब तक छिपेंगे असहज सवाल? टाटा स्टील प्रबंधन की जवाबदेही तय होनी चाहिए

    November 19, 2026

    अखिलेश की दुखती नब्ज ने बढ़ाया कांग्रेस का हौसला

    November 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा इंदर सिंह नामधारी का योगदान

    संवाद के नाम पर कब तक छिपेंगे असहज सवाल? टाटा स्टील प्रबंधन की जवाबदेही तय होनी चाहिए

    अखिलेश की दुखती नब्ज ने बढ़ाया कांग्रेस का हौसला

    टाटा स्टील के ‘गुड बुक्स’ में रहने वाले बुद्धिजीवियों को भी अब आदिवासी समाज के इन सवालों का जवाब देना होगा!

    जिम्मेदार पत्रकारिता न केवल समाज को सही दिशा प्रदान करती है बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर संवाद को भी सुदृढ़ करती है : रिची पांडेय

    जनक राजर्षि के संज्ञा पाने वाले अकेले महापुरुष थे:डॉ सुरेश प्रसाद।

    घने कोहरे ने थामी रफ्तार, बखरी में छाया ठंड का प्रकोप

    136 पशुपालकों के बीच बोनस वितरण

    हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    पति के साथ नहीं रहने की बात पर पंचनामा बना, पत्नी मायके गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.