Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजतिलक के 350 साल पूरे होने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी: छत्रपति शिवाजी ने खत्म की गुलामी की मानसिकता
    Breaking News Headlines

    राजतिलक के 350 साल पूरे होने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी: छत्रपति शिवाजी ने खत्म की गुलामी की मानसिकता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राजतिलक के 350 साल पूरे होने पर देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने गुलामी की मानसिकता खत्म की. शिवाजी महाराज ने हमेशा भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा. आज एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विजन में शिवाजी महाराज के विचारों का ही प्रतिबिंब देखा जा सकता है. अपने भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस नई चेतना, नई ऊर्जा लेकर आया है. छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक उस कालखंड का एक अद्भुत और विशिष्ट अध्याय है. राष्ट्र कल्याण और लोक कल्याण उनकी शासन व्यवस्था के मूल तत्व रहे हैं. मैं आज छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं.’

     

    पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेश भारत की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा. आज ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के विजन में शिवाजी महाराज के विचारों का ही प्रतिबिंब देखा जा सकता है. सैंकड़ों वर्षों की गुलामी ने देशवासियों से उनका आत्मविश्वास छीन लिया था, ऐसे समय में लोगों में आत्मविश्वास जगाना एक कठिन कार्य था. उस दौर में छत्रपति शिवाजी महाराज ने ना केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि जन मानस में ये विश्वास भी कायम किया कि स्वयं का राज संभव है.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व अद्भुत था. उन्होंने स्वराज की भी स्थापना और सुराज को भी कायम किया. वो अपने शौर्य के लिए भी जाने जाते हैं और अपने सुशासन के लिए भी।. उन्होंने राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक विजन भी सामने रखा. उन्होंने शासन का लोक कल्याणकारी चरित्र लोगों के सामने रखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी ने हमारे देशवासियों का स्वाभिमान और आत्मविश्वास छीन लिया था. उस समय लोगों में विश्वास जगाना एक कठिन कार्य था. लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज ने उस अवधि के दौरान न केवल आक्रमणकारियों का मुकाबला किया बल्कि लोगों में यह विश्वास भी जगाया कि स्वशासन संभव है.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि उनके कार्य, शासन प्रणाली और नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं. उन्होंने भारत के सामर्थ्य को पहचान कर जिस तरह से नौसेना का विस्तार किया वो आज भी हमें प्रेरणा देता है. ये हमारी सरकार का सौभाग्य है कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर पिछले साल भारत ने गुलामी के एक निशान से नौसेना को मुक्ति दे दी. अंग्रेजी शासन की पहचान को हटा कर शिवाजी महाराज की राज-मुद्रा को जगह दी है.

    पीएम मोदी ने कहा कि इतने वर्ष के बाद भी उनके द्वारा स्थापित किए गए मूल्य हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखा रहे हैं. इन्हीं मूल्यों के आधार पर हमने अमृत काल के 25 वर्षों की यात्रा पूरी करनी है. यह यात्रा होगी शिवाजी महाराज के सपनों का भारत बनाने की. यह यात्रा होगी स्वराज, सुशासन और आत्म निर्भरता की. यह यात्रा होगी विकसित भारत की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखुद की 2660 फर्जी कंपनियां और सरकार को लगा दिया 15 हजार करोड़ का चूना
    Next Article पर्यावरण बचाने हेतु पेड़ लगाने का संकल्प

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.