Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार: नये केसों में 24 घंटे में 13 प्रतिशत का इजाफा
    Breaking News Headlines

    देश में कोरोना वायरस के संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार: नये केसों में 24 घंटे में 13 प्रतिशत का इजाफा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने सरकार को चिंता में डाल दिया है. इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 6 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं, जो बीते कल की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,050 नए केस दर्ज किए गए हैं, जो 203 दिनों में सबसे अधिक है. वहीं कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 28,303 हो गए हैं.

     

     

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस दौरान देश में कोरोना वायरस से 14 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,943 हो गई है. महाराष्ट्र से तीन, कर्नाटक और राजस्थान से दो-दो, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और पंजाब से एक-एक और केरल से एक मरीज की मौत हुई है. इस दौरान दैनिक सकारात्मकता दर 3.39 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.02 प्रतिशत दर्ज की गई है.

     

     

     

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ है. सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.06 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई है. वहीं बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,85,858 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है. मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में हुए शामिल
    Next Article आईपीएल: कोलकाता नाइट राइडर्स ने बैंगलोर को 81 रन से हराया, टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.