Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए संसद भवन के उद्घाटन पर विवाद, राहुल गांधी बोले- PM नहीं राष्ट्रपति करें इनोग्रेशन, TMC ने भी दागेे सवाल
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    नए संसद भवन के उद्घाटन पर विवाद, राहुल गांधी बोले- PM नहीं राष्ट्रपति करें इनोग्रेशन, TMC ने भी दागेे सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नए संसद भवन के उद्घाटन पर विवाद, राहुल गांधी बोले- PM नहीं राष्ट्रपति करें इनोग्रेशन, TMC ने भी दागेे सवाल
    नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नहीं बल्कि राष्ट्रपति करें. बता दें कि नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को निर्धारित किया गया है. उद्घाटन कार्यक्रम से एक हफ्ते पहले राहुल गांधी की ये प्रतिक्रिया आई है.

     

     

     

    18 मई को लोकसभा सचिवालय ने घोषणा की थी कि स्पीकर ओम बिरला ने इस सप्ताह पीएम मोदी से मुलाकात की है और उन्हें नए भवन का उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया है. इसकी जानकारी के बाद विपक्षी नेताओं ने आपत्तियां दर्ज करानी शुरू कर दी. विपक्ष के नेताओं ने तर्क में कहा कि विधायिका के प्रमुख को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए, न कि सरकार के प्रमुख को.

     

     

    ओवैसी ने पूछा- लोकसभा अध्यक्ष या राज्यसभा सभापति क्यों नहीं
    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा कि इस अहम काम के लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को क्यों नहीं चुना गया?

     

     

     

    ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा, पीएम को संसद का उद्घाटन क्यों करना चाहिए? वे कार्यपालिका के प्रमुख हैं, विधायिका के नहीं. हमारे पास शक्तियों का पृथक्करण है और लोकसभा स्पीकर या फिर राज्यसभा के सभापति को उद्घाटन करना चाहिए था. यह जनता के पैसे से बनाया गया है, पीएम ऐसा बर्ताव क्यों कर रहे हैं, जैसे उनके दोस्तों ने इसे अपने निजी फंड से प्रायोजित किया है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा की अध्यक्षता में मनाई गई
    Next Article पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, FIPIC बैठक में हिस्सा लेंगे

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.