Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- किया 100 करोड़ का सेना भर्ती घोटाला
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- किया 100 करोड़ का सेना भर्ती घोटाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- किया 100 करोड़ का सेना भर्ती घोटाला
    नई दिल्ली  : कांग्रेस ने मोदी-सरकार पर 100 करोड़ के कथित सेना भर्ती घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अग्निपथ योजना आने से पहले आर्मी की भर्तियों में चयनित हुए डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को तुरंत जॉइनिंग दी जाए.

     

     

    कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस आशय की बात कही. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना आने से पहले करीब डेढ़ लाख से ज्यादा युवा आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में चयनित किए गए थे, लेकिन अग्निपथ योजना आने के बाद मोदी सरकार ने इनके सपनों को चूर-चूर कर दिया. चयनित होने के बावजूद भी डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को मोदी सरकार द्वारा ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया. सात हजार युवा एयरफोर्स में अपनी जॉइनिंग लेटर का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें लेटर नहीं दिया गया. इसी तरह आर्मी में ढाई हजार नर्सिंग असिस्टेंट को देश सेवा का मौका नहीं दिया गया.

     

     

     

    कर्नल चौधरी ने कहा कि आर्मी में वर्ष 2019, 2020, 2021 में हुई तकरीबन 97 भर्तियों को रद्द कर दिया गया. जो आवेदक थे, उनसे 250 रुपए प्रति फॉर्म के लिए गए. फॉर्म फीस के नाम पर 50 लाख से ज्यादा बच्चों से तकरीबन 100 करोड़ से ज्यादा पैसा इकट्ठा किया. ये मोदी सरकार द्वारा 100 करोड़ का भर्ती घोटाला है. भर्ती फीस के नाम पर इकट्ठे किए गए 100 करोड़ से ज्यादा पैसा का देश को हिसाब दिया जाए. सेना के पूर्व प्रमुख एमएम नरवणे की किताब का उल्लेख करते हुए कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि सेना के पूर्व प्रमुख एमएम नरवणे जी ने खुद अपनी किताब में लिखा है कि अग्निपथ योजना सेनाओं के लिए चौंकाने वाली योजना थी. पूर्व प्रमुख एमएम नरवणे के अनुसार ये उनकी मांगी हुई योजना नहीं थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन दिवसीय प्रथम मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता
    Next Article पीएम मोदी ने लक्षद्वीप को दी 1,156 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.