Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीब और असहाय की मदद कर कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन 
    Breaking News झारखंड

    गरीब और असहाय की मदद कर कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन 

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गरीब और असहाय की मदद कर कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन 

    जामताड़ा संवाददाता : शुक्रवार को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी का 76 वां जन्मदिन जामताड़ा जिला मुख्यालय में मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में कई कार्यक्रम किए। इसके तहत सदर अस्पताल में जहां मरीजों के बीच फल मिठाई और अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया वहीं शहर में असहाय और गरीब लोगों के बीच भी वितरण का कार्य किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के चेयर पर्सन आदरणीय सोनिया गांधी जी का 76 वां जन्मदिवस के शुभ अवसर पर गरीब असहाय बीमार लाचार लोगों के बीच मदद पहुंचा कर जन्म दिन मनाया गया। उनकी लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। श्री मिश्रा ने कहा कि हमारी चेयर पर्सन हमेशा से देशहित और गरीबों के उत्थान को ले प्रयासरत रहती है इसलिए हमने भी गरीबों की मदद कर उनका जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन ऊपर से नीचे तक हो रहा है जिसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही दिखाई देगा।  उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करती रही है और आगे भी करती रहेगी। इस कार्यक्रम में जामताड़ा सदर अस्पताल में मरीजों के बिच फल इत्यादि वितरण किया गया साथी ही निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की सहायता की गई। इसके अलावा स्टेशन चौक पर रिक्शा चालकों के बीच भी फल वितरण किया गया। क्रायक्रम में मुख्य रूप से नंदकिशोर सिंह, कराली चरण सर्खेल, मुस्तफा अंसारी, जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी, बिमल कुमार भईया, गोबिंद महतो, मुबारक अंसारी, मिराज अंसारी, गौतम सिंह, सूरज इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजरूरतमंद विकलांगों को बीडीओ सह सीडीपीओ श्रीमान मरांडी के मौजूदगी में दिया गया ट्राईसाईकिल
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.