Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस नेताओं ने अंतरिम बजट को निराशाजनक बताया, कहा- इसमें आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस नेताओं ने अंतरिम बजट को निराशाजनक बताया, कहा- इसमें आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कांग्रेस नेताओं ने अंतरिम बजट को निराशाजनक बताया, कहा- इसमें आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है
    कांग्रेस के कई सांसदों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम बजट को निराशाजनक करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसमें देश की आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को अगले वित्त वर्ष के लिए सुधारों को आगे बढ़ाने वाला अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें लोकलुभावन घोषणाओं से परहेज किया गया है।

     

     

    उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 का लेखानुदान या अंतरिम बजट पेश करते हुए एक तरफ जहां आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिये पूंजीगत व्यय 11 प्रतिशत बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव किया है, वहीं चालू वित्त वर्ष के लिये राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को संशोधित कर इसे सकल घरेलू उत्पाद का 5.8 प्रतिशत कर दिया है। कुल 47.66 लाख करोड़ रुपये के व्यय का बजट पेश किया गया है।

    बेरोजगारी जैसे मुद्दे का उल्लेख ही नहीं
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा, ‘‘बजट भाषण बहुत छोटा और निराशाजनक था। बहुत अधिक बयानबाजी थी। कई मुद्दों को छुआ नहीं गया। बेरोजगारी जैसे मुद्दे का उल्लेख ही नहीं किया गया।” उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार अपनी विफलता को भी सफलता को रूप में पेश करेगी। आम भारतीय मतदता से पूछिए कि सरकार की नीतियों से उसकी जेब में क्या मिला तो इसका जवाब मिल जाएगा कि देश का आम आदमी क्या सोचता है।”

     

     

    ‘यह बजट निराशाजनक है’
    लोकसभा में कांग्रेस सचेतक मणिकम टैगोर ने दावा किया, ‘‘यह बजट निराशाजनक है। यह कारपोरेट का हितैषी बजट है। इसमें गरीबों और आम लोगों के लिए कुछ भी नहीं है।” कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दावा किया, ‘‘चालू वित्त वर्ष में 18 लाख करोड़ रुपये का बजट घाटा है। आने वाले साल में यह और बढ़ेगा। इसका मतलब है कि सरकार कर्ज लेकर अपना खर्च चला रही है।” उन्होंने कहा, ‘‘वित्त मंत्री ने अपनी वाहवाही की है और 10 साल पहले की सरकार को कमतर दिखाने की कोशिश की है। सदन में चर्चा के दौरान इसका विस्तृत जवाब दिया जाएगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘युवा, गरीब, महिला और किसानों को मजबूत बनाएगा बजट’, पीएम मोदी ने दी वित्त मंत्री को बधाई
    Next Article आजसू पार्टी टेल्को मंडल का हुआ गठन प्रमोद चौबे बने मंडल अध्यक्ष तो सचिव बने गोपी ढिल्लन

    Related Posts

    आदित्यपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में भारी नकदी बरामद

    July 28, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा

    July 28, 2026

    5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद, जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, छापेमारी में भारी नकदी बरामद

    मेयर सुधा गुप्ता पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सरयू राय की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना सभा

    5लाख60 हजार के दोस्ताना कर्ज को लेकर विवाद, जमशेदपुर निवासी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    नशा और हिंसा के खिलाफ गीता थिएटर का जनजागरण अभियान, हर रविवार मोहल्लों में होंगे नुक्कड़ नाटक

    विस्थापितों का उग्र आंदोलन, संगम खुली खदान का काम ठप; रोजगार और हक की मांग पर अनिश्चितकालीन धरना

    मरीन ड्राइव पर सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

    झारखंड में आधुनिक ड्राइविंग ट्रेनिंग संस्थान की स्थापना के लिए एमओयू

    असम बाढ़: PM मोदी ने की राहत कार्यों की समीक्षा

    विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस पर आनंद मार्ग ने बांटे 300 पौधे

    गिरिडीह में चोरों का आतंक: मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में लाखों की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.