Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं का अनिवार्य रूप से करें संचालन, अनियमितता बरतने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई :जिला शिक्षा पदाधिकारी
    Breaking News झारखंड

    सभी विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं का अनिवार्य रूप से करें संचालन, अनियमितता बरतने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई :जिला शिक्षा पदाधिकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 31, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ■ *डिजी साथ 2.0 कार्यक्रम में जामताड़ा को मिला द्वितीय स्थान*

    ■ *सभी विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं का अनिवार्य रूप से करें संचालन; अनियमितता बरतने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई – जिला शिक्षा पदाधिकारी*

    ■ *ऑनलाइन कक्षाओं के प्रभावी संचालन हेतु शिक्षकों को दिया जायेगा प्रशिक्षण*

    आज दिनांक 31.05.2021 को
    जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभय शंकर एवं जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बृजमोहन कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में डिजी साथ 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई |

    इस बैठक में कभी कोटि के विद्यालय सचिव, बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी एवं सीआरपी आदि शामिल हुए |

    *8 जून तक करें विद्यालयों की इंट्री*

    राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक में यूडायस प्लस के संदर्भ में प्राप्त निर्देशों के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बैठक की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए बताया कि 8 जून तक सभी विद्यालयों को एंट्री कर लेना है | इस संदर्भ में सभी विद्यालयों को लॉग इन एवं पासवर्ड उपलब्ध करवाया जा चुका है |

    उन्होंने विद्यालय स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के मामले में जामताड़ा जिले को राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर विद्यालय सचिवों एवं शिक्षकों को धन्यवाद् दिया | उन्होंने कहा कि अगर विभाग में काम करने वाले सभी लोग सहयोगात्मक रूप से दायित्वों का निर्वहन करेंगे तो जामताड़ा जिला दुसरे जिलों के उदहारण स्वरूप उभरेगा |

    *डिजिटल एजुकेशन के माध्यम से एवं नवाचारी प्रयासों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएं*

    जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार ने यहाँ के शिक्षकों भी काफी मेहनती व प्रतिभावान हैं, बस आवश्यता है कोविड के इस विषम परिस्थिति में डिजिटल एजुकेशन के माध्यम से एवं नवाचारी प्रयासों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाये |

    *पुष्टीकरण फार्म को जल्द भरें छूटे हुए विद्यालय*

    पीरामल फाउंडेशन के सुजीत कुमार ने राज्य द्वारा साझा किये गये डाटा के हवाले से बगाया गया कि अभी भी करीबन 100 विद्यालयों के सचिवों के पुष्टिकरण फॉर्म नहीं भरने के कारण जिला को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है | उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि जिला के द्वारा सभी प्रखंडों को पूर्व में भी सूची उपलब्ध करवाई जा चुकी है, सभी प्रखंड विद्यालयों के साथ फॉलो अप करते हुए पुष्टिकरण फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करेंगे |

    *दो दिन के अंदर शेष विद्यालय बनाएं कक्षावार वाट्सएप ग्रुप अन्यथा होगी कार्रवाई*

    जिला शिक्षा अधीक्षक ने
    कक्षावार व्हाट्सएप ग्रुप नहीं बनाने वाले विद्यालय सचिवों के प्रति कारणपृच्छा करते हुए दो दिनों का समय देते हुए कहा कि यदि दो दिनों में शत-प्रतिशत व्हाट्सएप ग्रुप नहीं बनाते है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी |

    अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री संजय कुमार कापरी ने सभी प्रखंड व संकुल साधन सेवियों को निदेशित किया कि सूची में शामिल विद्यालयों से बनाये गए व्हाट्सएप ग्रुप से संबंधित प्रतिवेदन जिला कार्यालय को दो दिन के अन्दर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे |

    वही, प्रखंडों के समीक्षा में फतेहपुर प्रखंड ने शत-प्रतिशत कक्षावार व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जबकि नाला एवं नारायणपुर को इस समीक्षा बैठक के लिए बॉटम परफोर्मिंग ब्लाक के रूप में चिन्हित किया गया |

    श्री सुजीत कुमार ने बताया कि जामताड़ा जिले में महज 12 फीसदी बच्चे ही साप्ताहिक क्विज में प्रतिभाग करते है जबकि कक्षावार व्हाट्सएप ग्रुप से लगभग 42 हज़ार जुड़े हुए है | उन्होंने कहा कि शिक्षक सुनिश्चित करें कि उनके व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े सभी बच्चे साप्ताहिक क्विज में भाग ले रहे है | उन्होंने डिजी स्कूल एप रजिस्ट्रेशन के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें भी सभी प्रखंडों को गति लाने की आवश्यकता है |

    ऑनलाइन कक्षाओं के मामले में जामताड़ा 47 फीसदी कक्षाओं के संचालन के साथ 16 वें पायदान पर है |

    इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि पिछली बैठक में सभी विद्यालय सचिवों को निर्देशित किया गया था कि ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन एवं पुष्टिकरण फॉर्म के माध्यम से रिपोर्टिंग सभी विद्यालयों के लिए अनिवार्य था लेकिन विद्यालयों के द्वारा कोताही बरतना निराशाजनक है | इस संबंध में पीरामल फाउंडेशन के सुजीत कुमार से परामर्श लिया गया है एवं जल्द ही शिक्षकों के क्षमतावर्द्धन ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित किया जायेगा |
    इस बैठक में बीईईओ ईस्टर मुर्मू, बीपीओ सावित्री किस्कू, विद्यालय सचिव उमा पांडे, विद्यासागर सहित अन्य उपस्थित रहे |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलैंप्स में किसानों के बीच स्वर्ण धान बीज प्रभेद एमटीयू 7029 का वितरण किया गया
    Next Article मेंटेनेंस कार्य करने के कारण कुंडहित फीडर में आपूर्ति रहेगी बंद

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.