Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब में आम आदमी की सरकार फंसी मुश्किल में, गेहूं खरीद एजेंसियां गईं हड़ताल पर
    Breaking News Headlines

    पंजाब में आम आदमी की सरकार फंसी मुश्किल में, गेहूं खरीद एजेंसियां गईं हड़ताल पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पहली बड़ी मुश्किल में फंस गई है. वह भी किसानों के संवेदनशील मसले पर. दरअसल, इस वक्त गेहूं की खरीद का सीजन चल रहा है. मगर ऐन मौके पर पंजाब की खरीद एजेंसियां हड़ताल पर चली गईं हैं. इससे राज्य सरकार के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है. खबरों के मुताबिक पनग्रेन, पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन और मार्कफेड ने मंगलवार, 12 अप्रैल के दोपहर बाद से गेहूं की खरीद रोक दी है.

    बरेटा मंडी की कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के अध्यक्ष जतिंदर गर्ग ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस बार मंडियों में आ रहे गेहूं में टूटे दाने और झूरे का प्रतिशत 13 से 21 तक है. कई इलाकों में जहां पानी की उपलब्धता अच्छी थी, वहां से आ रहे गेहूं में भी टूटे दाने और झूरे की मात्रा 12-13% है. जबकि भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने यह मात्रा 6% तक तय की है. इसी से दिक्कत है. राज्य की खरीद एजेंसियों की समन्वय समिति के अध्यक्ष विनय कुमार भी कहते हैं, ‘जो गेहूं आ रहा है, वह केंद्र के तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं है. इसलिए केंद्र की खरीद एजेंसी- एफसीआई लगातार बड़े पैमाने पर गेहूं के नमूने खारिज कर रही है. इससे राज्य की एजेंसियों को परेशानी आ रही है. इसीलिए हमने फैसला किया है कि जब तक इस मसले का समाधान नहीं हो जाता, केंद्र की ओर से नए दिशा-निर्देश जारी नहीं हो जाते, राज्य की एजेंसियां गेहूं नहीं खरीदेंगी.’
    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र से आग्रह किया है कि वह इस बार की परिस्थितियों को देखते हुए गेहूं में टूटे दाने और झूरे के प्रतिशत संबंधी मापदंड में कुछ राहत दे. लेकिन अब तक केंद्र ने इस पर फैसला नहीं किया है. इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के महासचिव जगमोहन सिंह डकौंदा कहते हैं, ‘यह एक और प्रमाण है इस बात का कि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद से दूर भागने की कोशिश कर रही है.

    जानकार बताते हैं कि खाद्यान्न की खरीद पंजाब में हमेशा से एक बड़ा राजनीतिक और संवेदनशील मुद्दा रहा है. इसका अगर सही समय पर ठीक से समाधान नहीं हुआ तो किसान भड़क सकते हैं. वे राज्य की आप सरकार के खिलाफ आंदोलन का मोर्चा भी खोल सकते हैं. अपने पहले ही खरीद सीजन का सामना कर रही आप सरकार के लिए यह बड़ा झटका होगा. हालांकि पंजाब की भगवंत मान सरकार भी मुद्दे की संवेदनशीलता को समझ रही है. इसलिए उसने तुरंत केंद्र से इस मसले में दखल देने का आग्रह किया है. उसकी ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि केंद्र ने भी आग्रह पर विचार करते हुए विशेषज्ञों की 5 टीमें बना दी हैं. ये 15 जिलों में मौके पर पहुंचकर गेहूं की गुणवत्ता और अन्य स्थितियों का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट देंगी. उसके आधार पर अगला फैसला किया जाएगा. इसके साथ ही पंजाब सरकार ने अपनी ओर से राज्य की खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों से बातचीत भी शुरू की है. एक दौर की वार्ता हो चुकी है. हालांकि इसमें अभी कोई समाधान नहीं निकला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजो बाइडेन ने पुतिन पर लगाया यूक्रेन में ‘नरसंहार’ का आरोप
    Next Article बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी ने जुर्माना भरा और माफी भी मांगी

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.