Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी ने जुर्माना भरा और माफी भी मांगी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी ने जुर्माना भरा और माफी भी मांगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. भारत में बेशक लोग कोविड प्रोटोकॉल को लेकर उतने गंभीर नजर नजर नहीं आते. जिन्हें इन नियमों का पालन करना चाहिए वो तो इन्हें नजरअंदाज करते ही हैं, लेकिन ब्रिटेन में स्थिति ऐसी नहीं है. यहां लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर जुर्माना लगा है. मामला पिछले साल के 19 जून का है. पीएम जॉनसन ने जुर्माना अदा करने के बाद इस गलती के लिए माफी भी मांगी है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बोरिस जॉनसन पर कितने रुपये का जुर्माना लगाया गया है, लेकिन इस पद पर रहते हुए नियम तोड़ने और जुर्माना झेलने वाले वह ब्रिटेन के पहले पीएम बन गए हैं.

    जॉनसन ने बकिंघमशायर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने जुर्माने का भुगतान कर दिया है और मैं एक बार फिर पूर्ण रूप से माफी मांगता हूं.” इससे पहले, ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय ‘डाउनिंग स्ट्रीट’ ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की थी कि जॉनसन और वित्त मंत्री ऋषि सुनक को मेट्रोपॉलिटन पुलिस से सूचना मिली है कि उन्हें ‘‘फिक्स्ड पेनल्टी नोटिस’’ (एफपीएन) जारी किया जाएगा.
    पिछले साल जून में जब कोरोना की लहर चरम पर थी, तब 19 जून का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जॉनसन पार्टी करते दिखे थे. इस मामले को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी. अब जुर्माना लगने के बाद फिर विपक्ष ने इसे उठाया और इस्तीफे की मांग की. उन्होंने जुर्माना अदा करते ही माफी मांगी है, लेकिन इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. अपने इस्तीफे की मांग के जवाब में जॉनसन ने कहा, “मुझे जो जनादेश मिला है, उसे जारी रखने और पूरा करने में सक्षम हूं, लेकिन उन समस्याओं से भी निपटना चाहता हूं, जिनका देश अभी सामना कर रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “मेरा मानना है कि देश के लोग आगे बढ़ें और इस देश के लोगों के लिए काम करें और मैं यही कर रहा हूं.” इससे पहले, प्रधानमंत्री की पत्नी कैरी जॉनसन ने भी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने जुर्माना अदा कर दिया है और माफी भी मांगी है.

    लोगों में दिखा था गुस्सा- बता दें कि जब पीएम के पार्टी करने की खबर सामने आई थी, तो उससे लोगों में काफी गुस्सा था. लोगों का कहना था कि पीएम खुद सेलिब्रेट कर रहे हैं और आम लोगों को घरों में कैद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब में आम आदमी की सरकार फंसी मुश्किल में, गेहूं खरीद एजेंसियां गईं हड़ताल पर
    Next Article क्रूड का दाम 110 डॉलर के ऊपर रहा तो इसका बोझ आम लोगों को भी सहना होगा- मुख्य आर्थिक सलाहकार

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.