Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जो बाइडेन ने पुतिन पर लगाया यूक्रेन में ‘नरसंहार’ का आरोप
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    जो बाइडेन ने पुतिन पर लगाया यूक्रेन में ‘नरसंहार’ का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस की ओर से यूक्रेन में किए गए हमले को ‘नरसंहार’ करार दिया है. यह पहली बार है, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन में कार्रवाई के लिए बाइडेन ने नरसंहार शब्द का इस्तेमाल किया है. इससे पहले, उन्होंने पुतिन को ‘युद्ध अपराधी’ कहा था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन पर ये भी आरोप लगाया कि वह यूक्रेनी होने के विचार को ही मिटाने की कोशिश कर रहे हैं.

    अमेरिका के नेता किसी खूनी मिशन को औपचारिक रूप से नरसंहार घोषित करने से बचते रहे हैं क्योंकि अगर ये साबित हो जाता है तो अंतरराष्ट्रीय नरसंहार कन्वेंशन के तहत सदस्य देशों को वहां दखल देना पड़ता है. संभवतः यही वजह थी कि 1994 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने रवांडा में हूती उग्रवादियों द्वारा लगभग 8 लाख तुत्सी लोगों के कत्लेआम के बाद भी उसे नरसंहार घोषित नहीं किया था.
    बाइडेन ने रूसी आक्रमण को नरसंहार बताते हुए आयोवा में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से रूस का बर्ताव नरसंहार है या नहीं, यह तय करना वकीलों का काम है, लेकिन मुझे निश्चित रूप से ऐसा लगता है कि ये नरसंहार ही है. वॉशिंगटन लौटने के लिए एयर फ़ोर्स वन में सवार होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि रूसियों ने यूक्रेन में जो भयानक चीजें की हैं, उसके बारे में और अधिक सबूत सामने आ रहे हैं. हमें वहां की गई तबाही के बारे में नई-नई जानकारियां मिल रही हैं. यह बिल्कुल साफ होता जा रहा है कि पुतिन अब यूक्रेनी होने के विचार को ही मिटाने की कोशिश कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं के साथ 30 साल तक बलात्कार करने वाले माओवादी नेता की जेल में मौत
    Next Article पंजाब में आम आदमी की सरकार फंसी मुश्किल में, गेहूं खरीद एजेंसियां गईं हड़ताल पर

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.