Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिर लौटेगी ठंड: दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी
    Breaking News Headlines

    फिर लौटेगी ठंड: दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फिर लौटेगी ठंड: दिल्ली में बारिश से बढ़ेगी ठंड, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी
    नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में ठंड, कोहरे और बारिश का सिलसिला जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिन भारी बर्फबारी होगी. वहीं हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक बर्फबारी की संभावना है. जबकि दिल्ली में सर्द हवाओं के बीच 3 और 4 फरवरी को बारिश का अनुमान जताया गया है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में भी शनिवार को बारिश का अलर्ट बताया है.

     

     

    3 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 5 फरवरी, 2024 तक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. तेज हवाओं के साथ बारिश ने दिल्ली में थोड़ी सर्दी बढ़ा दी है. बारिश से पहले धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दी थी. दिल्ली में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, 3 और 4 फरवरी को दिल्ली में बारिश होगी. 3 फरवरी को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी.स्काईमेट वेदर के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है. राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभव है. तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. 3 फरवरी से पश्चिमी हिमालय में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी शुरू होने की उम्मीद है और 5 फरवरी तक जारी रह सकती है.

     

     

    वहीं 3 फरवरी को राजस्थान के कई हिस्सों और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. 4 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. चार और पांच फरवरी को उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईराक-सीरिया में अमेरिका की बमबारी, 85 ईरान समर्थक आतंकी ठिकाने ध्वस्त
    Next Article बॉम्बे हाई कोर्ट से कंगना रनौत को लगा तगड़ा झटका, मानहानि मामले में नहीं मिली राहत

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.