Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज सदर अस्पताल, रांची में आयोजित कोरोना टीकाकरण शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, प्रथम चरण में राज्य के 48 सेंटरों में वैक्सीनेशन की हुई है तैयारी
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज सदर अस्पताल, रांची में आयोजित कोरोना टीकाकरण शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, प्रथम चरण में राज्य के 48 सेंटरों में वैक्सीनेशन की हुई है तैयारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज सदर अस्पताल, रांची में आयोजित कोरोना टीकाकरण शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्रथम चरण में राज्य के 48 सेंटरों में वैक्सीनेशन की हुई है तैयारी।* =======================
    *पहले फेज में हेल्थ वर्कर्स को दी गई वैक्सीन। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सदर अस्पताल के वैक्सीनेशन रूम पहुंचकर वैक्सीन लेने वाले हेल्थ वर्कर्स का अनुभव जाना।*
    =======================
    *★ टीकाकरण के लिए राज्य सरकार की पूरी तैयारी*

    *★ उम्मीद करता हूं कि कोरोना टीका देश के लिए वरदान साबित होगा*

    *– हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =======================
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि एक लंबे वैश्विक महामारी के दौर में आज देश को कोरोना संक्रमण की वैक्सीन मिल ही गई। आज यह वैक्सीन हमारे राज्य में भी प्राप्त हुआ और इसकी शुरुआत सदर अस्पताल रांची से हुई। हमारा देश बहुत बड़ा देश है। बड़ा देश होने के साथ-साथ भारत की जनसंख्या लगभग सवा सौ करोड़ है। कोरोना वैक्सीन की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है। प्रथम चरण में राज्य के अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर, नर्स सहित सभी फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जा रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज सदर अस्पताल रांची में प्रेस-मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं।

    *उम्मीद है कि कोरोना वैक्सीन देश के लिए वरदान साबित होगा*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मैं यह उम्मीद करता हूं कि कोरोना संक्रमण जैसे वैश्विक महामारी में यह कोरोना टीका देश के लिए वरदान साबित होगा। आज से कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम पूरे राज्य में प्रारंभ हो रहा है। राज्य के 24 जिलों में 2-2 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। राज्यभर में कुल 48 वैक्सीनेशन सेंटरों पर आज टीकाकरण कार्य प्रारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरुप टीकाकरण की कार्य योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से हमसभी लोग वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहे हैं। कोरोना वैक्सीन यह एक वैक्सीन नहीं बल्कि महामारी से जंग लड़ रहे फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स के लिए एक हथियार है। आज हमारे समक्ष स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीनेशन हेतु सभी जरूरी एहतियात बरती गई है। वैक्सीनेशन के बाद किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट अथवा समस्या उत्पन्न न हो इसकी पूरी निगरानी रखी जा रही है।

    *सभी सेंटरों पर वैक्सीन उपलब्ध हो यही प्राथमिकता*

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों में जरूरत के अनुरुप पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सभी सेंटर सुचारू रूप से चले इस निमित्त पूरी तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के शुरुआती दिनों से ही राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ संक्रमण से बचाव हेतु कार्य कर रही है। कोरोना टेस्टिंग व्यवस्था बनाने में झारखंड देश के टॉप तीन चार राज्यों में शामिल है।

    *इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त श्री केके खंडेलवाल, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री नितिन मदन कुलकर्णी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद नॉर्वे में अब तक 23 लोगों की मौत
    Next Article कोविड-19 टीकाकरण अभियान का हुआ शुरूआत,डीसी एवं डीडीसी ने जामताड़ा अंतर्गत 2 सत्र स्थल सदर अस्पताल जामताड़ा एवं सीएचसी कुण्डहित का किया दौरा

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.