Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने एफएफपी बिल्डिंग में स्थित ग्रामीण विकास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति , खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा परिवहन विभाग का किया निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने एफएफपी बिल्डिंग में स्थित ग्रामीण विकास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति , खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा परिवहन विभाग का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने एफएफपी बिल्डिंग में स्थित ग्रामीण विकास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति , खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा परिवहन विभाग का किया निरीक्षण*
    ===============
    *एमडीआई बिल्डिंग में अवस्थित शिक्षा विभाग और इंजीनियरिंग बिल्डिंग में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड तथा झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के कार्यालय का भी मुख्यमंत्री ने लिया जायजा*
    ==============
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखण्ड सरकार के एफएफपी बिल्डिंग में स्थित ग्रामीण विकास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा परिवहन विभाग, एमडीआई बिल्डिंग में अवस्थित शिक्षा विभाग और इंजीनियरिंग बिल्डिंग स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड तथा झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के कार्यालय का निरीक्षण किया । मुख्यमंत्री ने तीनो बिल्डिंग में चल रहे विभिन्न विभागों के कार्यालय कक्षों, कॉरिडोर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और मीटिंग रूम आदि का जायजा लिया । मुख्यमंत्री ने इन सभी बिल्डिंगों के पूरे परिसर को साफ- सुथरा रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।उन्होंने कॉरिडोर में अनावश्यक रूप से रखे हुए सामानों को हटाने को भी कहा । मुख्यमंत्री ने फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त और कॉरिडोर में बिजली वायरिंग एवं टेलीफोन -इंटरनेट सर्वर के तारों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया । मुख्यमंत्री ने कहा कि शौचालयों में साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय । इसके उपरांत उन्होंने एचईसी परिसर में सड़क के किनारे अस्थायी दुकान और स्टॉल लगाने वालों को स्वच्छता का ध्यान रखने की नसीहत दी । निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे और भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री सुनील कुमार मौजूद थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरीय पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कॉंग्रेस के विरोध को भाजपा ने बताया निम्न स्तर की राजनीति, कहा सरकार से नाता तोड़ सड़क पर उतरें मंत्री
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.