Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कल मिहिर भोज की विशालकाय मूर्ति का अनावरण करेंगे सीएम योगी, गुर्जर और राजपूत समाज ने जताया विरोध
    Breaking News उत्तर प्रदेश

    कल मिहिर भोज की विशालकाय मूर्ति का अनावरण करेंगे सीएम योगी, गुर्जर और राजपूत समाज ने जताया विरोध

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaSeptember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कल मिहिर भोज की विशालकाय मूर्ति का अनावरण करेंगे सीएम योगी, गुर्जर और राजपूत समाज ने जताया विरोध…        ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 सितंबर और 22 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। सीएम योगी 22 सितंबर को 10 बजे दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज पहुंचेंगे और वहां पर 12 फीट ऊंची मिहिर भोज की विशालकाय मूर्ति का अनावरण करेंगे। इस मूर्ति को प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। जहां एक तरफ पुलिस सीएम के आगमन को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों में जुटा है, वहीं, सीएम द्वारा मूर्ति के अनावरण से पहले ही राजनीति तेज हो गई है। गुर्जर समाज मिहिर भोज को अपना बता रहा है और राजपूत समाज भी मिहिर भोज को अपना वंशज बताने में जुट गया है।
    अनावरण समारोह के लिए ग्रेटर नोएडा के दादरी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन गुर्जर समाज के कुछ लोग इस बात से नाराज हैं कि मिहिर भोज के नाम के आगे गुर्जर सम्राट मिहिर भोज क्यों नहीं लिखा गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि शनिवार को गुर्जर समाज के कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री के पोस्टर फाड़े डाले थे। गुर्जर समाज से जुड़े कुछ लोगों ने वीडियो मेसेज जारी करते हुए इस मुद्दे पर नाराजगी भी जताई और कहा कि पोस्टर में कहीं भी मिहिर भोज के नाम के आगे गुर्जर नहीं लिखा गया है। लिहाजा, ऐसे में वे इसका विरोध करते हैं और पोस्टर फाड़ने के वीडियो जारी किए गए। जिसके बाद से दादरी विधानसभा में माहौल गर्म हो चला है, हालांकि अभी पुलिस इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमगही युवक मोर्चा के मांगो का मै पूर्ण रूप से समर्थन करता हूं:के० एन० त्रिपाठी
    Next Article शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, चाईबासा द्वारा हिंदी दिवस की पखवाड़ा पर एक संगोष्ठी का आयोजन

    Related Posts

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    June 20, 2026

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    June 20, 2026

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.