Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उग्रवाद मुक्त, अपराध मुक्त झारखण्ड बनाने में नव नियुक्त अवर पुलिस निरीक्षक महत्वपूर्ण योगदान देंगे:रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    उग्रवाद मुक्त, अपराध मुक्त झारखण्ड बनाने में नव नियुक्त अवर पुलिस निरीक्षक महत्वपूर्ण योगदान देंगे:रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ●आखों में चमक, नव विश्वास, नव लय, नव गति के साथ 2504 पुलिस अवर निरीक्षकों ने पारण परेड में अपने कर्तव्य के निर्वहन का शपथ लिया
    ●मुख्यमंत्री ने 12 टुकड़ी में विभक्त 2018-19 बैच के पुलिस अवर निरीक्षकों के परेड निरीक्षण किया
    ●वर्तमान सरकार ने 25 वर्ष बाद यानि 1994 के बाद पहली बार 2504 की संख्या में पुलिस अवर निरीक्षकों की नियुक्ति की है
    ●एलएमजी, एके47, इंसास, राकेट लांचर, मैप रीडिंग, जीपीएस संचालन सहित अन्य अत्याधुनिक तकनीक से लैश हैं नवनियुक्त अवर पुलिस पदाधिकारी
    ●राज्य के कानून व्यवस्था से सुशासन का मूल्यांकन होता है
    ●सीटीसी मुसाबनी हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्र और नेतरहाट जंगल वार फेयर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा
    रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड*

    हजारीबाग
    नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को बधाई। उन 138 महिला पुलिस अवर निरीक्षक को भी शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं, आप झारखंड को उग्रवाद व अपराध मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। आपके माता-पिता आज गौरवान्वित हैं। इनका गौरव यूं ही बरकरार रहे। आप पूरी ईमानदारी से कार्य करते हुए जनता से मित्रवत संबंध बनाएंगे। आपके कंधों पर महती भूमिका रखी जा रही है। आप आम जनता से संवाद कर, उनसे समन्वय स्थापित कर उनकी परेशानियों को कानून सम्मत हल करेंगे। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने हजारीबाग में आयोजित पुलिस अवर निरीक्षकों के पारण परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

    लंबे अंतराल के बाद नियुक्ति हुई, प्रशिक्षण भी राज्य में दिया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद इतनी संख्या में सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति हो रही है। राज्य गठन के बाद उग्रवाद हमें विरासत में मिली। 2014 के बाद से उग्रवाद पर नियंत्रण का हमने भरपूर प्रयास किया, जिसमें हमें सफलता भी मिली। अब आपके आ जाने से राज्य में कार्यरत 70 हजार पुलिसकर्मियों को आपका सहयोग मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान भी आपने राज्य की विधि व्यवस्था का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है। आप सभी के प्रशिक्षण से पूर्व प्रशिक्षण का कार्य झारखण्ड से बाहर अन्य राज्य में होता था। जब यह बात मेरे संज्ञान में आई तो सरकार ने राज्य के तीनों प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण करने का निर्णय लिया और इस कार्य में हम सफल भी हुए। मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्होंने निर्बाध रूप से प्रशिक्षण कार्य संपन्न कराया।

    प्रशिक्षण केंद्रों को विकसित किया जाएगा

    मुख्यमंत्री ने बताया कि नेतरहाट स्थित जंगल वार फेयर को पूर्वी क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण केंद्र होने का गौरव प्राप्त हुआ है। आने वाले दिनों में सीटीसी मुसाबनी, हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्र एवं जंगल वार फेयर नेतरहाट को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा।

    आप अपने कौशल का भरपूर उपयोग करें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को अत्याधुनिक हथियार चलाने एवं बदलते समय के अनुरूप साइबर क्राइम एवं कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया है आज साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है आपको तेजी से बढ़ रहे इस साइबर क्राइम समेत अन्य अपराध पर अंकुश लगाना है निमित्त आपको सरकार ने प्रशिक्षण देने की कोशिश की है। सभी नवनियुक्त अवर निरीक्षक उच्च शिक्षा से आच्छादित हैं। आप अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण से मिले तकनीकी जानकारी का भरपूर उपयोग करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें।

    नक्सलवाद की समस्या को दूर करने में सहयोगी होंगे

    पुलिस महानिदेशक श्री कमल नयन चौबे* ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति हो रही है या गर्व की बात है। ये नियुक्तियां स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से हुई है। सभी को उनकी नियुक्ति के लिए बधाई। सरकार और जनता को आपसे उम्मीदें हैं। प्रशिक्षु अवर निरीक्षक गेमचेंजर के रूप में साबित होंगे। आपके सहयोग से नक्सलवाद की समस्या के निवारण को महत्वपूर्ण आयाम मिलेगा।इस अवसर में पुलिस महानिदेशक श्री कमल नयन चौबे, उपायुक्त हजारीबाग, अपर पुलिस महानिदेशक श्री अनिल कुमार पालटा, पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्रीमती प्रिया दुबे डीजी मुख्यालय डीजी होमगार्ड अपर पुलिस महानिदेशक जंगल वार फेयर के डीआईजी डीआईजी हजारीबाग अवर पुलिस निरीक्षक समिति अन्य लोग उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतो क्या आरोपी शशीभूषण मेहता को भाजपा पांकी विस सीट से टिकट देगी?
    Next Article राष्ट्र निर्माण में ब्रम्हर्षि समाज का अहम योगदान : राज्यपाल

    Related Posts

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    September 26, 2026

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    September 26, 2026

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए इंस्पेक्टर रूपक कुमार अम्बुज

    विद्यालय में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित

    जादूगोड़ा में सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता 27 सितंबर को

    खो-खो टीम चयन के लिए ट्रायल 11 अक्टूबर को

    तकनीकी संस्थानों में भी बढ़े हिंदी का प्रयोग : रवीन्द्र कुमार

    हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण की जांच, टीम ने देखा एक-एक बिंदु

    क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.