Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पहुँचें मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    जमशेदपुर पहुँचें मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पहुँचें मुख्यमंत्री रघुवर दास का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    ● लोकसभा चुनाव में सूबे में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार शहर लौटें सीएम
    ● भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आये प्रचंड जनादेश से कार्यकताओं का जोश उफ़ान पर है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में सूबे में भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए को बारह सीटें मिली है। आदर्श चुनाव आचार संहिता के समापन और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार शाम मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पहुँचें। सोनारी एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुआई में हज़ारों पार्टी कार्यकताओं ने सीएम का ज़ोरदार अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने सीएम पर पुष्प बरसाए और गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं से एक एक कर मुलाकात किया और उनका अभिवादन स्वीकार्य किया। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड समेत पूरे देश में पीएम मोदी की लोकप्रियता की सुनामी है। जनता ने उनके राष्ट्रवाद और प्रगतिशील विचारधारा पर विश्वास जताया और एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकताओं समेत सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकार्ताओं और समर्थकों का भी विशेष योगदान रहा। प्रदेश में कुछ माह में होने वाली विधानसभा चुनावों को लेकर पूछे गए सवालों के ज़वाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को दो तिहाई बहुमत प्राप्त होगी। कहा कि सूबे की जनता को महागठबंधन की वंशवाद और स्वार्थ की राजनीति समझ में आ गई। इसलिए जनता ने महागठबंधन को नकार दिया। एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत में ये साफ पता चलता है कि खानदान और वंशवाद की नहीं, अब विकास की राजनीति चलेगी। एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं के अलावे महानगर भाजपा के जिला पदाधिकारी समेत मंडलाध्यक्षों और विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद थी। सीएम के जमशेदपुर पहुँचनें के बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आदर्श आचार चुनाव संहिता के समाप्त होने के बाद सीएम पहली बार जमशेदपुर पहुँचें। इस दौरान स्वागत करने वालों में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला, महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, परिवहन बोर्ड के सदस्य रामबाबू तिवारी, खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, सीएम के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,आयोग के उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह राजा,खेमलाल चौधरी,संजीव सिंह,भूपेंद्र सिंह,चंद्रशेखर गुप्ता,गुंजन यादव,कमलेश सिंह,सरोज महापात्रा,अंकित आनंद,रमेश हांसदा,हलधर नारायण साह,बारी मुर्मू,सुदीप्तो डे राणा,प्रबीर चटर्जी राणा,अमरजीत सिंह राजा,काजू सांडिल्य,रमेश नाग,संतोष ठाकुर,श्रीराम प्रसाद,दीपक झा,पप्पू मिश्रा,ध्रुव मिश्रा,संदीप शर्मा,संजीव भगत,उत्तम भगत,रूबी झा,प्रीति सिन्हा,सोनिया साहू,राजपति देवी,ज्योति अधिकारी,सीमा दास,ममता सिंह,सीमा जायसवाल,पुष्पा पाठक,प्रदीप सिंह,समेत हज़ारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के शहर आगमन पर आजसू ने किया जोरदार अभिनंदन
    Next Article अहमदाबाद में बोले मोदी- अगले 5 साल देश के लिए महत्वपूर्ण

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.