Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहीद निर्मल महतो जी के 37वें शहादत दिवस पर जमशेदपुर के उलियान स्थित समाधि स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    शहीद निर्मल महतो जी के 37वें शहादत दिवस पर जमशेदपुर के उलियान स्थित समाधि स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2024Updated:August 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमर शहीद निर्मल महतो जी के 37वें शहादत दिवस पर जमशेदपुर के उलियान स्थित समाधि स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन।

    शहीद निर्मल दा को झारखंड कभी नहीं भुला सकता है: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    *शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान अगर चुनाव जीते तो झारखंड में हर परिवार को सरकार एक-एक लाख रुपये देगी*

    मनमन पांडे/मंजीत कुमार

    जमशेदपुर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर सुबह से ही चमरिया गेस्ट हाउस और समाधि स्थल पर पार्टी के नेताओं के साथ-साथ दलगत भावना से ऊपर उठकर अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, सहित पूर्वी सिंहभूम के सभी विधायक, विधायक सबिता महतो सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए सबों ने उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने की प्रतिज्ञा ली

    झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की है. इस दौरान आयोजित सभा में मंच से मुख्यमंत्री ने बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा है कि अगर चुनाव जीते तो झारखंड में हर परिवार को सरकार एक-एक लाख रुपये देगी. इसे लेकर फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी शहीद निर्मल दा को झारखंड कभी नहीं भुला सकता है.

    झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो के 37वां शहादत दिवस पर जमशेदपुर में झामुमो के नेता, विधायक समेत कई संगठनों ने चमरिया गेस्ट हाउस स्थित मूर्ति पर श्रद्धांजलि दी. वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमशेदपुर के उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार और इचागढ़ विधायक सबिता महतो के अलावा अन्य झामुमो नेता-कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.
    श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभा स्थल पहुंचे और सभा को सम्बोधित किया. उन्होंने कहा झारखंड आंदोलनकारियों का प्रदेश है आज उन्हीं की देन है कि झारखंड अलग राज्य बना. यहां की जनता के लिए सरकार गंभीरता पूर्वक काम कर रही है. जनता को लाभ देने और उन्हें सुविधा के लिए नई नई योजनाओं को उन तक पहुंचाया जा रहा है. इस दौरान हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई.

    वहीं, मंच से हेमंत सोरेन ने ऐलान किया कि चुनाव में जीतने के बाद उनकी सरकार बनेगी तो राज्य के हर परिवार को उनकी सरकार एक लाख रुपये देगी. इसे लेकर फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है. वहीं, भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अभी अगर चुनाव हो जाए तो भाजपा पूरी तरह से साफ हो जाएगी. जनता अब इन्हें सबक सिखाने को तैयार है.

    शहीद निर्मल महतो जी के 37वें शहादत दिवस पर जमशेदपुर के उलियान स्थित समाधि स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा पर भुवनेश्वर पहुंचे
    Next Article प्रधानमंत्री के प्रचार पर 38 करोड़ और देश की बेटी पर मात्र 70 लाख, बेशर्म है भाजपा सरकार :डॉ. अजय कुमार

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.