Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री के प्रचार पर 38 करोड़ और देश की बेटी पर मात्र 70 लाख, बेशर्म है भाजपा सरकार :डॉ. अजय कुमार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री के प्रचार पर 38 करोड़ और देश की बेटी पर मात्र 70 लाख, बेशर्म है भाजपा सरकार :डॉ. अजय कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री के प्रचार पर 38 करोड़ और देश की बेटी पर मात्र 70 लाख, बेशर्म है भाजपा सरकार : डॉ. अजय कुमार

    जमशेदपुर। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को मात्र 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिए जाने पर पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार पर 38 करोड़ रुपये खर्च किए जाते है. जिसकी कहीं कोई चर्चा नहीं होती है. वहीं देश की बेटी विनेश फोगाट जिसने विश्व स्तर पर देश का मान व गौरव बढ़ाया है. सरकार दवारा उसको दी गई आर्थिक सहयोग जो मात्र 70.45 लाख के संबंध में संसद के पटल पर खेल मंत्री मनसुख मांडवीय द्वारा जिस प्रकार ढ़िढ़ोरा पीटा गया वो ना सिर्फ शर्मनाक है बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है.

    उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के ज्यादा वजन के कारण अयोग्य करार दिए जाने के जब पूरा देश में शोक में डुबा है, दुखी है. ऐसे समय पर देश के खेल मंत्री मनसुख मांडवीय द्वारा संसद में विनेश फोगाट को सरकार द्वारा अब तक दिए गए आर्थिक मदद की बखान करना मोदी सरकार की घटिया मानसिकता को दर्शाता है.
    डॉ. अजय ने कहा कि ऐसे मौके पर मंत्री को चाहिए की वो पेरिस ओलंपिक परिषद के समक्ष अपने देश की बेटी विनेश फोगाट का मजबूती से पक्ष रखते हुए सिल्वर मेडल के लिए दावेदारी पेश करना चाहिए था. क्योंकि सेमीफाइनल तक विनेश का वजन सही था, ऐसे में सिल्वर मेडल पर उसका पूरा हक बनता है. फाइनल में वजन ज्यादा होने के कारण पूरे खेल से बाहर कर दिया जाना कहीं से उचित नहीं है. इसके लिए देश के खेल मंत्री को ओलंपिक परिषद के समक्ष दृढ़ता से अपना पक्ष रखना चाहिए.

    जांच होनी चाहिए कहां हुई चूक

    उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक से मात्र एक कदम दूर पर इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई ? क्यों इसका ध्यान नहीं रखा गया ? इसके लिए कौन जिम्मेवार है ? इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृति ना हो. उन्होंने कहा कि भारतीय ओलंपिक दल में पांच पहलवान जिसमें चार महिला एवं एक पुरूष पहलवान शामिल थे. वहीं इनकी देख रेख के लिए आठ कोच एवं चार सहायक कुल 17 लोगों की टीम थी.

    खोटा सिक्का कहने वाले की बोलती बंद

    डॉ. अजय ने कहा कि भारत की बेटी विनेश फोगाट के शान में जो लोग आज कशिदे पढ़ रहे है. उन्हीं लोगों द्वारा इस बेटी को खोटा सिक्का कहा गया था और अपनी मांगों को लेकर जंतर मंतर पर बैठी विनेश के साथ बतमीजी की गई थी. लेकिन विनेश फोगाट ने अपना दिल बड़ा कर सब कुछ भुलाकर तमाम विपरित परिस्थितियों के बावजूद विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से ना सिर्फ भारत का गौरव व मान बढ़ाया बल्कि खोटा सिक्का कहने वालों को करारा जवाब भी दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहीद निर्मल महतो जी के 37वें शहादत दिवस पर जमशेदपुर के उलियान स्थित समाधि स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन
    Next Article जिला पुलिस ने अपराधियों और नशेड़ियों के खिलाफ चलाया विशेष चेकिंग अभियान

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.