Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करोड़ों देशवासियों की चाहत है कि कश्मीर घाटी आतंकवाद मुक्त हो:मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    करोड़ों देशवासियों की चाहत है कि कश्मीर घाटी आतंकवाद मुक्त हो:मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री और देश के गृहमंत्री को बधाई –रघुवर दास, मुख्यमंत्री
    जम्मू कश्मीर पर देश की संसद(राज्यसभा) में ऐतिहासिक बिल के लिए मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री और देश के गृहमंत्री को बधाई दी है। भारत की जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाला यह विधेयक है। यह अखण्ड भारत के निर्माण का विधेयक है।

    करोड़ों देशवासियों की चाहत है कि कश्मीर घाटी आतंकवाद मुक्त हो

    कश्मीर को लेकर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पाकिस्तान जिसका नाम पूरी दुनिया में आतंकवाद फैलाने को लेकर कुख्यात है, जो छद्म युद्ध या आतंकवाद के माध्यम से कश्मीर या भारत के अन्य भागों में अराजकता फैलाना चाहता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में आतंकवाद पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। करोड़ों देशवासियों की चाहत है कि कश्मीर घाटी आतंकवाद मुक्त हो, देश के अन्य हिस्सों में जिस तरह विकास हो रहा है कश्मीर में भी उसी तरह का विकास होना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने राज्य में खुशहाली एवं अमन चैन की प्रार्थना की

    श्रावण मास के तीसरी सोमवारी के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने आज सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर राज्य में खुशहाली एवं अमन चैन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी सोमवार के साथ-साथ आज नागपंचमी भी है, समस्त झारखंडवासियों को इस अवसर पर ढेर सारी शुभकामनायें।

    *राज्य के विकास को तेज गति देने की शक्ति दें भगवान शिव*

    राज्य की सवा तीन करोड़ जनता के लिए लगातार साढ़े चार वर्षों से सेवा कर रहा हूं, मुझे दास के रूप में सेवा का जो अवसर मिला है मैं उसे पूर्ण करने में लगा हूं, आने वाले समय के लिए भी भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि राज्य के विकास को तेज गति देने की शक्ति दें, राज्य की प्रगति हेतु सामर्थ्यवान बनायें।

    *जलार्पण के पश्चात मंदिर प्रांगण में किया पौधारोपण*

    बारीडीह स्थित हरि मंदिर प्रांगण से जल संकल्प कराकर माननीय मुख्यमंत्री ने कांवरियों के साथ पदयात्रा करते हुए सिदगोड़ा स्थित शिव मंदिर में जलार्पण किए। बोल बम का जयकारा लगाते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास कावरियों का भी हौसला बढ़ा रहे थे। जलार्पण के पश्चात* *माननीय मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रागण में पोधारोपण भी किए एवं शिवभक्तों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें दी।

    राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिदिन सुनवाई हेतु सुप्रीम कोर्ट के फैसले का आभार

    2014 के बाद से भारतीय राजनीति में राष्ट्रीयता का पुनर्जागरण हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रतिदिन सुनवाई करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का आभारी हूं। भगवान राम भारतीय संस्कृति के प्रतीक हैं। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर अवश्य बने इस दिशा में सभी धर्म और संप्रदाय के लोगों से अनुरोध है कि आपसी सदभाव और सौहार्द्र की भावना से मंदिर निर्माण में सहयोग करें

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछापामारी में 4 टन कोयला,13 मोटरसाईकिल तथा एक आरोपी गिरफ्तार
    Next Article डॉ दिनेशानंद गोस्वामी आज सवेरे बहरागोड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक शिव मंदिर चित्रेस्वर धाम पहुंचे

    Related Posts

    हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण की जांच, टीम ने देखा एक-एक बिंदु

    September 26, 2026

    क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला

    September 26, 2026

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण की जांच, टीम ने देखा एक-एक बिंदु

    क्षमतालय फाउंडेशन ट्रेनिंग के अंतिम दिन विद्यार्थियों ने लगाया प्रदर्शनी मेला

    बच्चों ने मैदान में बनाया SHS, महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों ने ली शपथ

    भाजयुमो के जिला मंत्री ने प्रदूषण पर रोक के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

    पिता अस्पताल में बांटते रहे दवा, बेटी वहीं बनी डॉक्टर

    जिले में 20 सड़क हादसे, 13 लोगों की मौत

    भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरवार आयोजित

    कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और पोषण पर मीडिया से संवाद

    काण्ड्रा में गूंजे सत्यनारायण भगवान के जयकारे

    अवैध खनिज परिवहन पर शिकंजा, 12 वाहन पकड़े

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.