Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखण्ड में अवस्थित आई.सी.एस.ई (बोर्ड) स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने मुलाकात की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति शिक्षा

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखण्ड में अवस्थित आई.सी.एस.ई (बोर्ड) स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने मुलाकात की

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2020No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखण्ड में अवस्थित आई.सी.एस.ई (बोर्ड) स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को सभी ने अवगत कराया कि कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित है। लेकिन उन्हें लगातार ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है ताकि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से अवगत कराया जा सके। दूसरी ओर, स्कूल प्रबंधन के दैनिक खर्च में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। शिक्षक व कर्मियों का वेतन, बस का किराया व अन्य खर्च का वहन प्रबंधन कर रहा है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जून माह में फीस से संबंधित दिशा निर्देश जारी किया गया था, जिसका स्कूल प्रबंधन पालन कर रहा है। लेकिन विद्यार्थियों की फीस प्राप्त नहीं हो रही है, जिससे स्कूल संचालन में अब परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री से प्रधानाध्यापकों ने हस्तक्षेप कर एक संशोधित दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार इस दिशा में पहल करेगी। इस मौके पर प्रोविंसल अजित खेस, सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर मनोज, सेंट एंथोनी के प्रधानाचार्य श्री क्रिस्टोफर, सेंट थॉमस के प्रधानाचार्य रेभ शिबू, विशप वेस्टकॉट की प्रधानाचार्य मिस जेकब एवं सेंट ज़ेवियर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर संजय केरकेट्टा उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने साकची बाजार में कोरोना जांच का चलाया अभियान, 6 लोग मिले संक्रमित
    Next Article भू-माफियाओं व उनके सरकारी संरक्षकों को ‘हिम्मत’ देने की जुग्गत में हेमन्त सरकार : कुणाल

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.