Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुसाबनी बाजार में पुनः शुरू हुआ सफाई अभियान, जायजा लेने पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    मुसाबनी बाजार में पुनः शुरू हुआ सफाई अभियान, जायजा लेने पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 12, 2025Updated:July 12, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुसाबनी बाजार में पुनः शुरू हुआ सफाई अभियान, जायजा लेने पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुसाबनी:पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शनिवार को मुसाबनी बाजार पहुंचे और वहां चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व बाजार क्षेत्र में वर्षों से जमा कुड़ा-कचरा और बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर दुकानदारों एवं आम नागरिकों ने महामारी फैलने की आशंका जताते हुए दुबे से शिकायत की थी।

    जनसुनवाई के बाद जिलाध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अंचल अधिकारी को निर्देशित किया था, जिसके बाद सफाई अभियान युद्धस्तर पर शुरू हुआ। हालांकि बीच में अभियान रुक गया था, जिससे नाराज होकर पुनः दुकानदारों और नागरिकों ने अध्यक्ष से संपर्क किया।

    आज के निरीक्षण के दौरान भी दुबे ने पाया कि जगह-जगह कचरे का अंबार अब भी लगा हुआ है। तत्पश्चात उन्होंने मौके पर ही हाईवा और पेलोडर मंगवाकर सफाई कार्य को पुनः शुरू कराया। बाजारवासियों ने इस त्वरित कार्रवाई पर खुशी जताई और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट किया।

    इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर खान, शत्रुघ्न प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार साह, नलिनी कुमारी और सफी इरफान सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

    जायजा लेने पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे मुसाबनी बाजार में पुनः शुरू हुआ सफाई अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझाबरीबस्ती में शिवलिंग एवं शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
    Next Article चांडिल अंचल कार्यालय के कर्मचारी सन्नी बर्मन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,निगरानी की टीम ने की कार्रवाई

    Related Posts

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    June 17, 2026

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.