Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चितौड़गढ़: पीएम मोदी का रोड शो: 7000 करोड़ की दी सौगात, सांवलिया सेठ मंदिर में की पूजा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    चितौड़गढ़: पीएम मोदी का रोड शो: 7000 करोड़ की दी सौगात, सांवलिया सेठ मंदिर में की पूजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चितौड़गढ़: पीएम मोदी का रोड शो: 7000 करोड़ की दी सौगात, सांवलिया सेठ मंदिर में की पूजा
    चित्तौड़गढ़ :  पीएम नरेंद्र मोदी आज सोमवार 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने सांवलिया सेठ के दर्शन किए। फिर चित्तौड़गढ़ में नीमच-चित्तौड़गढ़ के दोहरीकरण और चित्तौड़गढ़-कोटा विद्युतीकरण का उद्घाटन किया। राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के मेला ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी रोड शो के जरिए पहुंचे. हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं. पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे और हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

     

     

     

    चित्तौड़गढ़ में PM मोदी ने कहा, आज चित्तौड़गढ़ में 7,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। गैस आधारित अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत करने के लिए देश में गैस पाइपलाइन नेटवर्क बिछाने का अभियान चल रहा है। इससे उद्योगों का विस्तार होगा और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। राजस्थान का विकास भारत सरकार के लिए बहुत बड़ी प्राथमिकता है। हमनें राजस्थान में एक्सप्रेस वे, हाइवे और रेलवे जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत फोकस किया है।

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चित्तौड़गढ़ में आम जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, आज हमारे प्रेरणास्रोत बापू (महात्मा गांधी) और लाल बहादूर शास्त्री की जयंती है। कल 1 अक्टूबर को राजस्थान सहित पूरे देश ने स्वच्छता को लेकर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम किया… बापू स्वच्छता, स्वावलंबन और सर्वस्पर्शी विकास के बहुत आग्रही थे। बीते 9 वर्षों में बापू के इन्हीं मूल्यों को देश ने बहुत अधिक विस्तार दिया है।

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह वायुसेना के विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। यहां प्रोटोकॉल के अनुसार उनकी अगवानी की गई। राज्य सरकार की ओर से प्रभारी मंत्री रामलाल जाट के अलावा प्रधानमंत्री की अगवानी करने के लिए जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, पुलिस अधीक्षक भवन भूषण, जिला प्रमुख ममता कंवर, मेयर गोविंद सिंह टांक, एसीएस शिखर अग्रवाल, एडीजीपी संजय अग्रवाल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत भी मौजूद रहे। यहां से प्रधानमंत्री वायुसेना के ही हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजावेद हबीब सैलून कदमा भी जुड़ा स्वच्छता अभियान से
    Next Article सरायकेला: गांधी जयंती के मौके पर चांडिल में होटल राहुल पैलेस के सौजन्य से चलाया गया वृहत स्वच्छता अभियान

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.