Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजिंग में गांधी जयंती समारोह के अवसर पर चीनी कलाकारों और स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुति
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बीजिंग में गांधी जयंती समारोह के अवसर पर चीनी कलाकारों और स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुति

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बीजिंग में गांधी जयंती समारोह के अवसर पर चीनी कलाकारों और स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुति

    बीजिंग: चीन के विशाल चाओयांग पार्क में बुधवार को गांधी जयंती मनाई गई, जिसमें स्थानीय स्कूली बच्चों ने मंदारिन भाषा में उनकी शिक्षाओं का उल्लेख किया और बीजिंग के कलाकारों ने उनके पसंदीदा भजन पर ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया।

    बीजिंग का मनोरम चाओयांग पार्क चीनी स्कूली बच्चों के एक समूह द्वारा मंदारिन भाषा में उनके उपदेशों के पाठ से जीवंत हो उठा। इस पार्क में 2005 में प्रसिद्ध चीनी मूर्तिकार प्रो. युआन शिकुन द्वारा बनाई गयी महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।

    इसके बाद बीजिंग की प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना झांग जिंगहुई और उनके दल द्वारा ‘वैष्णव जन तो’ पर एक भावपूर्ण ओडिसी नृत्य प्रस्तुति दी गयी।

     

     

    भारतीय समुदाय ने नाटक “अहिंसा: गांधी मार्ग” का मंचन किया, जिसका निर्देशन और लेखन क्रमशः केतकी ठाकर और आयुषी सुगंधी ने किया।

    राजदूत प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में भारतीय राजनयिकों के अलावा मालदीव में चीनी राजदूत डॉ. फजील नजीब, बीजिंग स्थित भारतीय प्रवासी और महात्मा गांधी के स्थानीय प्रशंसकों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    रावत ने अपने भाषण में महात्मा गांधी की प्रतिमा बनाने के लिए प्रोफेसर युआन शिकुन की सराहना की। यह चाओयांग पार्क में विश्व के महान नेताओं के सम्मान में बनाई गयी पहली प्रतिमा है।

    उन्होंने यह भी याद किया कि प्रोफेसर युआन ने उनसे कहा था कि वह महात्मा गांधी के दृष्टिकोण से काफी प्रेरित होते हैं।

     

     

    चीन की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा की स्थापना का अपना राजनीतिक महत्व है, क्योंकि गांधी और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के संस्थापक माओत्से तुंग ने विपरीत विचारधाराओं के साथ अपने-अपने राष्ट्रीय मुक्ति आंदोलनों का नेतृत्व किया था।

    भारत 1947 में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ, जबकि माओ के नेतृत्व में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) का गठन 1949 में हुआ।

     

     

    रावत ने अपने संबोधन में कहा, “महात्मा गांधी सिर्फ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नेता ही नहीं थे; वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय के मूल्यों का समर्थन किया। यह उचित ही है कि गांधी का जन्मदिन दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाए।”

    स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण प्रोफेसर युआन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर पुलिस को विवेक सिंह हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, साजिशकर्ता बबलू दास हुआ गिरफ्तार
    Next Article रन फॉर सद्भावना कार्यक्रम में शामिल हुए सरायकेला लोजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनप्रीत सिंह सैनी, प्रतिभागियों से मिल बढ़ाया उनका हौसला

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.