Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सपा संस्थापक मुलायम सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    सपा संस्थापक मुलायम सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सपा संस्थापक मुलायम सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की जयंती, हम सबके लिए ‘समाजवादी मूल्यों’ के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का ‘शपथ-दिवस’ है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’

     

     

    अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की जयंती पर हम सबका कोटि-कोटि नमन। नेताजी की जयंती, हम सबके लिए ‘समाजवादी मूल्यों’ के प्रति अपने संकल्पों को दोहराने का ‘शपथ-दिवस’ होती है।’’

    यादव ने कहा, ‘‘आज जन-जन में जो सामाजिक चेतना और जागरुकता आई है, उसकी जमीन नेताजी और उनके साथ के समर्पित लोगों ने ही तैयार की थी।’’

    सपा प्रमुख ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा, ‘‘आज हम सबकी ये जिम्मेदारी है कि उनके बोये सैद्धांतिक बीजों और उनके रोपे हुए वैचारिक पौधों को और भी अधिक सकारात्मक वातावरण दें, जिससे समानता-समता, सौहार्द और सबकी संवृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सके और विकास की दिशा सब भेदभाव मिटाते हुए देश के अंतिम व्यक्ति से प्रथम व्यक्ति की ओर हो जाए।’’

    अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘नेताजी ने ही हम सबको ये समझाया और सिखाया कि सच्चे लोकतंत्र की सच्ची दिशा नीचे से ऊपर की ओर होती है।’’

     

     

    पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा, ‘‘जब पंक्ति का अंतिम व्यक्ति सशक्त होगा तभी समाज और देश सशक्त होगा। यही ‘समाजवादी सकारात्मक राजनीति’ का बुनियादी सिद्धांत है, हम सब आज फिर से नेताजी के संकल्पों-सिद्धांतों पर चलने और उनके लिए लड़ने का वचन लेते हैं। नेताजी को पुन: नमन और सार्थक स्मरण।’’

    सपा ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हम सबके आदर्श ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’’

    उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी के संस्थापक, वरिष्ठ राजनेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।’’

     

     

     

    मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था और 10 अक्टूबर 2022 को हरियाणा के गुरुग्राम में उनका निधन हो गया। यादव 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और फिर 1993 और 2003 में भी उन्होंने इस पद को संभाला। वह देश के रक्षा मंत्री भी रहे।

    राजनीति में आने से पूर्व मुलायम सिंह यादव आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एमए) और बीटी करने के उपरान्त जैन इंटर कालेज, करहल में प्रवक्ता नियुक्त हुए। सक्रिय राजनीति में रहते हुए नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।

    यादव ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 26 जनवरी 2023 की पूर्व संध्या पर उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंस्कृति, खान-पान, क्रिकेट भारत-गुयाना को आपस में जोड़ते हैं: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article को ऑपरेटिव कॉलेज में मतगणना के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद

    Related Posts

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    October 27, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    October 27, 2026

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    राहुल गांधी की दो टूक- ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, व्यापारियों ने रैली टालने की अपील की

    सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को सख्त आदेश : महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, 27 अक्टूबर से काउंटरों पर भी शुरुआत

    100 करोड़ घोटाला केस में पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, हजार से ज्यादा निजी स्कूलों से पैसे लेने का आरोप

    जयपुर-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शुरू, पांच राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई यात्री बस, पांच की मौत, 16 घायल

    चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा अपना पक्ष, कहा- एसआईआर को लेकर सर्वसम्मति से लिया फैसला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.