Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने पारस एच०एम०आर०आई० हॉस्पिटल परिसर में अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ नर्सिंग का किया उद्घाटन
    Breaking News बिहार

    मुख्यमंत्री ने पारस एच०एम०आर०आई० हॉस्पिटल परिसर में अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ नर्सिंग का किया उद्घाटन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ने पारस एच०एम०आर०आई० हॉस्पिटल परिसर में अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ नर्सिंग का किया उद्घाटन

    विवेक यादव की रिपोर्ट
    पटना,बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ नर्सिंग के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। पारस एच0एम0आर0आई0 हॉस्पिटल परिसर, नेहरु पथ स्थित अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ नर्सिंग के उद्घाटन कार्यक्रम में हई फाउंडेशन के संस्थापक डॉ० अहमद अब्दुल हई ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। पटना मुस्लिम हाई स्कूल के एन०सी०सी० बोर्ड ऑफ पटना द्वारा मुख्यमंत्री को सलामी दी गयी। अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रथम बैच की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत गान किया। इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा’ का गायन किया। कार्यक्रम के अंत में पटना मुस्लिम हाई स्कूल के एन०सी०सी० बोर्ड के छात्रों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के आगमन पर डॉ० अहमद अब्दुल हई ने स्वागत भाषण किया ।इस अवसर पर विधायक शकील अहमद खान, न्यायमूर्ति समरेन्द्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति एस०एन० सिन्हा, मौलाना मजहरुल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति मोo आलमगीर आलम, पारस हेल्थ केयर के क्षेत्रीय निदेशक डॉ० विक्रम सिंह चौहान, पारस हेल्थ केयर के सी०ई०ओ० डॉ० सैंटी साजन, प्रसिद्ध समाज सेविका श्रीमती सुधा वर्गीज, जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, पारस हेल्थ केयर के चिकित्सकगण, हई फाउंडेशन के सदस्यगण एवं अलय फातिमा हई कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रथम बैच की छात्राएं उपस्थित थीं ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    June 9, 2026

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी बोले: 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण

    घटती जन्म दर: भारत की भविष्य की चेतावनी या अवसर

    FDA का बड़ा एक्शन: अवैध वाटर प्लांट सील

    जब रोज़ी-रोटी कमाने निकले हाथ: विजाग स्टील प्लांट में आठ श्रमिकों की मौत

    विश्व नेत्रदान दिवस पर जागरूकता का महत्व

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के’ विषय पर सम्मेलन आयोजन

    24 घंटे बाद स्वर्णरेखा नदी से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

    जब तक सृष्टि है तब तक बिरसा मुण्डा जी हमारे दिलों मे बसे रहेंगे- काले 

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार को दी गति, विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाय: राजेश शुक्ल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.