Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने तीरंदाजी खिलाड़ी श्रीमती दीपिका कुमारी एवं श्री अतनु दास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
    Breaking News Headlines खेल झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री ने तीरंदाजी खिलाड़ी श्रीमती दीपिका कुमारी एवं श्री अतनु दास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी श्रीमती दीपिका कुमारी एवं श्री अतनु दास ने मुलाकात की

    मुख्यमंत्री ने तीरंदाजी खिलाड़ी श्रीमती दीपिका कुमारी एवं श्री अतनु दास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

    खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधा प्रदान कर रही राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए बनी बेहतर खेल नीति खेल प्रतिभाओं को प्लेटफार्म देना हमारा संकल्प- हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी श्रीमती दीपिका कुमारी एवं श्री अतनु दास ने मुलाकात की। श्रीमती दीपिका कुमारी एवं श्री अतनु दास ने मुख्यमंत्री के समक्ष विगत दिनों आयोजित हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 के अनुभवों को साझा किया। इन दोनों तीरंदाजी खिलाड़ियों ने राज्य सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। भेंटवार्ता के क्रम में तीरंदाजी खिलाड़ी श्रीमती दीपिका कुमारी ने मुख्यमंत्री से कहा कि मैं आगामी खेल प्रतियोगिता में झारखंड और देश का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने तीरंदाजी खिलाड़ी श्रीमती दीपिका कुमारी एवं श्री अतनु दास के टोक्यो ओलंपिक 2020 में उनकी बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती दीपिका कुमारी से कहा कि राज्य और देश को अपनी उपलब्धियों से गौरवान्वित करना जारी रखने के लिए आप कड़ी मेहनत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल पॉलिसी हमारी सरकार ने बनाई है। खेल पॉलिसी के तहत खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति भी हुई है। यहां के खिलाड़ियों को बेहतर और आधुनिक सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। झारखंड के खिलाड़ी विश्व में अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करें इस निमित्त खिलाड़ियों को राज्य सरकार जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती दीपिका कुमारी एवं श्री अतनु दास से कहा कि आप अपने प्रदर्शन से देश और दुनिया में राज्य का मान- सम्मान बढ़ाते रहें। मुख्यमंत्री ने श्रीमती दीपिका कुमारी से कहा कि राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि आप तीरंदाजी खेल में इतनी दूर तक पहुंची हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सोच है कि यहां के खिलाड़ी जिस ट्रेक में खेलें वहां अधिक से अधिक बेहतर प्रदर्शन करें। खेल पॉलिसी में खिलाड़ियों से संबंधित सभी चीजों का ख्याल रखा गया है।

    मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दोनों अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी श्रीमती दीपिका कुमारी एवं श्री अतनु दास एवं उनके परिजन श्री शिव नारायण महतो एवं श्रीमती गीता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

    मौके पर राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबज्रपात से एक किसान की मौत
    Next Article देवघर एम्स के आयुष भवन (ओपीडी सेवा) व रैन बसेरा भवन का किया गया उद्घाटन

    Related Posts

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    May 16, 2025

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    May 16, 2025

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    May 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    अरुणाचली चाल है पाक के हक में चीन की बौखलाहट

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.