Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवघर एम्स के आयुष भवन (ओपीडी सेवा) व रैन बसेरा भवन का किया गया उद्घाटन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    देवघर एम्स के आयुष भवन (ओपीडी सेवा) व रैन बसेरा भवन का किया गया उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2021No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देवघर एम्स के आयुष भवन (ओपीडी सेवा) व रैन बसेरा भवन का किया गया उद्घाटन

    केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार श्री मनसुख मांडविया द्वारा देवघर एम्स के ओपीडी सेवा एवं रैन बसेरा भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इस दौरान सभी को संबोधित करते हुए बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में देश का 13 वां एम्स स्वस्थ झारखंड की परिकल्पना को साकार करेगा। इसके अलावे माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण का माध्यम एम्स देवघर बनेगा। साथ हीं उन्होंने एम्स की टीम से कहा कि वह सेवा भाव से काम कर जनता की अपेक्षा पर खड़ा उतरें, ताकि झारखण्ड के साथ-साथ आस पास के राज्यों के नागरिकों को भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी जा सके। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासियों को बिरसा की धरती पर सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधा एम्स से मिलेगा। अब यहां के लोगों को बाहर नहीं जाना होगा। आज उद्घाटन के पश्चात आयुष भवन में ही ओपीडी सेवा शुरू होगी। पूर्वी भारत का यह पहला एम्स है जहां रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें मरीज के स्वजन के विश्राम की व्यवस्था होगी। अभी रैन बसेरा का उपयोग पठन-पाठन के लिए होगा। ओपीडी भवन बन जाने के बाद रैन बसेरा अपने मूल स्वरूप में आ जाएगा।

    इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के प्रतिनिधि के रूप में मंत्री अल्पसंख्यक, कल्याण, पर्यटन, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य, निबंधन विभाग झारखण्ड सरकार हफीजूल हसन अंसारी द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी व बिरसा मुण्डा की धरती पर एम्स की शुरूआत की गयी है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के उदेश्य से झारखण्ड सरकार लगातार कार्य कर रही है। ऐसे में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार एम्स निर्माण कार्य के लिए पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है। आज एम्स के शुभारंभ के साथ पूरे झारखण्ड व आस-पास के राज्यों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जायेगी।
    आगे उन्होंने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि स्वस्थ्य शरीर में हीं स्वस्थ्य आत्मा का निवास होता है। ऐसे में जरूरत मंद लोगों के न केवल स्वास्थ्य का ख्याल रखा जायेगा। साथ हीं रोजगार श्रृजन के लिए भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराया है। हम सबों को ज्ञात हो कि एम्स भारत का सबसे बेहतरीन चिकित्सा संस्थान है और करोड़ो भारतीयों एवं विदेश के लोगों को जीवनदान देने में अग्रणी है। झारखण्ड जैसे संसाधन सम्पन्न परंतु गरीब राज्य में एम्स की स्थापना कर उसे चालू करने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद। इस दिशा में राज्य ने एम्स के लिए 237 एकड़ जमीन उपलब्ध कराकर केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के संबंध को मजबूत किया है। साथ हीं राज्य सरकार का जमीन, पानी, बिजली, रोड एवं आवश्यक सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर कृत संकल्पित है। आज के बाद एम्स देवघर के ओपीडी में 11 विभाग चालू किये गये हैं, जिसमें मेडिसीन, सर्जरी, आंख, कान, नाक, गला रोग, मनोचिकित्सा, दांत रोग जैसा महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। इसके साथ हीं मेरा यह सुझाव रहेगा कि तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग की नियुक्तियों में 75 प्रतिशत यहां के स्थानीय व्यक्ति को लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जाय। साथ हीं जिस परिवार का जमीन अधिग्रहण हुआ है उस परिवार को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति दी जाय। अंत में मैं भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए अपने राज्यवासियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी की ओर से एम्स समर्पित करते हुए सभी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य का कामना करता हूँ।

    इसके अलावे  मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परविार कल्याण विभाग झारखण्ड सरकार श्री बन्ना गुप्ता द्वारा वर्चुअल रूप से सभी को संबोधित करते हुए कहा कि एम्स की सौगात पूरे झारखण्ड वासियों के लिए हर्ष की बात है। समृद्ध झारखण्ड व स्वस्थ्य झारखण्ड की परिकल्पना को साकार करने के उदेश्य इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
    एम्स ओपीडी व रैन बसेरा की सुविधा से झारखण्ड के नागरिकों के साथ-साथ हमारे पड़ोसी राज्य के लोगों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। वहीं एम्स की ओपीडी में जेनरल मेडिसिन, जेनरल सर्जरी, गायनेकोलॉजी एंड, ऑब्सटेट्रिक्स पीडियाट्रिक्स, ईएनटी, ऑप्थल्मोलॉजी, डेंटल, आथर्ॉपेडिक्स, डर्मेटोलॉजी, साइकिएट्री, पल्मोनोलॉजी, सर्जिकल, ऑन्कोलोजी के डॉक्टर ओपीडी में परामर्श देंगे। ओपीडी में कुल 12 मेडिकल डिपार्टमेंट अलग-अलग बनाये गये हैं। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर के रोकथाम व बचाव में देवघर एम्स काफी कारगार और महत्वपूर्ण होगा। वर्तमान में देवघर में एम्स बन जाने से यहां के आसपास के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा। अभी तक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए झारखंड व इसके आसपास के लोगों को बाहर जाना पड़ता था। देवघर में एम्स बनने से लोगों को यहां अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि एम्स निर्माण कार्य में हर सहयोग करते हुए इसे जल्द पूरा किया जा सके। साथ हीं भारत सरकार एम्स देवघर की टीम व जिला प्रशासन देवघर को धन्यवाद जिन्होंने इस कार्य में बखूबी राज्य सरकार का सहयोग किया।

    *■ मरीजों को रियायत दर पर मिलेंगी दवाइयां….*
    मरीजों को भारत सरकार द्वारा अमृत फार्मेसी के माध्यम से रियायत दर पर दवाइयां भी ओपीडी परिसर में मिलेंगी। अमृत फार्मेसी के साथ एम्स प्रबंधन का एमओयू भी कर लिया गया है। अमृत फार्मेसी के स्टोर सेंटर का स्थल चयन कर तैयारी पूरी कर ली गयी है। ओपीडी में कुल 40 कमरे हैं। मरीजों के बैठने के लिए वेटिंग हॉल में शौचालय व सेंट्रलाइज्ड एसी लगे हैं। वेटिंग हॉल में एक साथ 80 रोगियों के बैठने की क्षमता है। परिसर में मरीज के परिजनों के भी बैठने की सुविधा के अलावा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

    *■ बुधवार से ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श शुरू हो जाएगा….*
    वर्तमान में कोविड के कारण अभी प्रतिदिन केवल 200 मरीजों का निबंधन होगा। निबंधन का समय सुबह 8रू30 से 10रू30 केवल दो घंटा का होगा। निबंधन शुल्क 30 रुपया है। जिसमें मरीज एक साल तक परामर्श ले सकते हैं। निबंधित सभी दो सौ मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। मरीजों के लिए जांच की सुविधा और सस्ते दर पर अमृत फार्मेसी से दवा भी मिलने लगेगी।

    *इस दौरान मौके पर* डॉ0 भारती प्रवीण पवार, माननीया केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, माननीय मंत्री अल्पसंख्यक, कल्याण, पर्यटन, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य, निबंधन विभाग झारखण्ड सरकार हफीजूल हसन अंसारी, माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परविार कल्याण विभाग झारखण्ड सरकार श्री बन्ना गुप्ता, माननीय सांसद, गोड्डा लोकसभा डॉ0 निशिकांत दूबे, माननीय सांसद, धनबाद लोकसभा श्री पशुपति नाथ सिंह, माननीय सांसद राज्यसभा श्री समीर उरांव, माननीय विधायक श्री नारायण दास, उपायुक्त, देवघर श्री मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय कुमार सिंह, अध्यक्ष एम्स, देवघर डॉ0 एन के अरोड़ा व कार्यकारी निदेशक व सीईओ, एम्स देवघर डॉ0 सौरभ वार्ष्णेय के साथ-साथ संबंधित विभाग के वरीय अधिकारी एम्स के चिकित्सक, छात्र व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने तीरंदाजी खिलाड़ी श्रीमती दीपिका कुमारी एवं श्री अतनु दास को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
    Next Article पूरे जमशेदपुर में बन्ना गुप्ता आईटी सेल की चर्चा

    Related Posts

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    June 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    June 6, 2026

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.