Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की राउंड टेबल मीटिंग में बड़े कॉरपोरेट घरानों के शीर्ष नेतृत्व से हुई आमने-सामने की मुलाकात, उद्यमियों को झारखण्ड में निवेश के लिए आमंत्रित किया
    Breaking News Business Headlines कारोबार झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की राउंड टेबल मीटिंग में बड़े कॉरपोरेट घरानों के शीर्ष नेतृत्व से हुई आमने-सामने की मुलाकात, उद्यमियों को झारखण्ड में निवेश के लिए आमंत्रित किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की राउंड टेबल मीटिंग में बड़े कॉरपोरेट घरानों के शीर्ष नेतृत्व से हुई आमने-सामने की मुलाकात, उद्यमियों को झारखण्ड में निवेश के लिए आमंत्रित किया

    ★डालमिया सीमेंट राज्य में करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कल
    ★निवेशकों को इलेक्ट्रिक वाहन नीति के सम्बन्ध में दी गई जानकारी
    ★निवेशकों को जियाडा 50% अनुदान पर उपलब्ध कराएगा भूमि

    ★मैंने उद्योग जगत के साथियों को झारखण्ड में निवेश हेतु आमंत्रित किया है.. हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    नई दिल्ली/रांची

    झारखण्ड असीम संभावनाओं और प्रतिभाशाली मानव संसाधन से सम्पन्न राज्य है। यहां की आबादी का एक बड़ा हिस्सा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों का है। अगर उद्यमी साथी इन समुदायों के लिए रोजगार में प्रावधान करते हैं तो सरकार नीति में अन्य प्रोत्साहन का भी समावेश करेगी। झारखण्ड के लोग बहुत मेहनती हैं। ऐसे में उन्हें भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही, हमारा राज्य नई ऊंचाइयों को छू सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित होटल ताज में आयोजित दो दिवसीय इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन बिज़नेस टू गवर्नमेंट मीटिंग में कही। मुख्यमंत्री ने कहा मुझे विश्वास है कि नई नीति झारखण्ड के कुशल मानव संसाधन के लिए रोजगार सृजन में मदद करेगी।

    *परिदृश्य को बदलना है*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित इलेक्ट्रिक वाहन नीति आपके सामने प्रस्तुत की गई है। यदि हम भविष्य की ओर देखते हैं तो काफी हद तक इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य के वाहन हैं। इस सेक्टर में संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। आजादी के बाद से झारखण्ड में ही सबसे बड़े संयंत्र और इकाइयां स्थापित की गई हैं। बहुत सारे अवसर झारखण्ड के समक्ष आये, लेकिन उन अवसरों का सही ढंग से उपयोग नहीं हो सका। हम इस परिदृश्य को बदलना चाहते हैं। इस विचार को आगे बढ़ाना है।

    *प्रस्तावित योजना से अवगत हुए निवेशक*

    बैठक के दौरान उद्योग विभाग सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने निवेशकों को इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र के दायरे, इस क्षेत्र के लिए राज्य के दृष्टिकोण और इलेक्ट्रिक वाहन क्लस्टर स्थापित करने की सरकार की प्रस्तावित योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निवेशकों को प्रस्तावित इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत प्रोत्साहन और प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने कहा सरकार कंपनियों को स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क में 100% छूट प्रदान करने जा रही है। साथ ही, जो कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में ईवी नीति के लॉन्च होने के बाद से पहले 2 वर्षों के भीतर निवेश करते हैं, उन्हें जियाडा द्वारा 50% अनुदान पर भूमि उपलब्ध कराएगा। एमएसएमई के लिए सात साल के लिए जीएसटी पर 100% प्रोत्साहन, जबकि बड़े और वृहत उद्योगों के लिए क्रमशः नौ और 13 वर्ष के लिए छूट का प्रावधान है।  इसके अतिरिक्त वाहन पंजीकरण शुल्क से 100% और रोड टैक्स 100% छूट का प्रस्ताव है।

    *राउंड टेबल मीटिंग में शामिल हुए निवेशक*

    बिज़नेस टू गवर्नमेंट मीटिंग (बी2जी) में मुख्यमंत्री ने टाटा समूह, हुंडई मोटर्स, होंडा, मारुति सुजुकी, डालमिया सीमेंट, एनटीपीसी, सेल, गेल और वेदांता के शीर्ष नेतृत्व के साथ भाग लिया। इस दौरान स्टील, ऑटोमोबाइल, ई- व्हीकल, सीमेंट, पावर, ऑयल एंड गैस के क्षेत्र में निवेश हेतु चर्चा की गई। बी2जी बैठक के दौरान डालमिया सीमेंट समूह ने राज्य में 500 करोड़ रुपये निवेश करने की सहमति जताई है।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री एल खिंग्याते, विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, श्रीमती पूजा सिंघल, स्थानीय आयुक्त श्री  एम आर मीणा एवं उद्योगपति उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबर खान जी !आग में घी मत डालिए शहर बहुत संवेदनशील है
    Next Article उधोग मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन ने उधोग सम्बंधित योजनाओं का किया समीक्षा

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.