Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड विधान सभा परिसर में आयोजित “74वाँ राज्यव्यापी वन महोत्सव 2023” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंड विधान सभा परिसर में आयोजित “74वाँ राज्यव्यापी वन महोत्सव 2023” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झारखंड विधान सभा परिसर में आयोजित “74वाँ राज्यव्यापी वन महोत्सव 2023” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन।

    प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ छेड़छाड़ जलवायु परिवर्तन का मूल कारण

    स्वयं भी वृक्ष लगाएं, दूसरों को भी प्रेरित करें: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में आज झारखंड विधान सभा परिसर में “74वाँ राज्यव्यापी वन महोत्सव 2023” कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि प्रदेश में वन महोत्सव का राज्यव्यापी कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम राज्य के अलग-अलग जगहों पर निरंतर मनाया जा रहा है, इसी क्रम में आज हमसभी लोग झारखंड विधान सभा परिसर में पूर्व की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन को लेकर देश और दुनिया में तेजी से चिंतन और मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं न कहीं प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर छेड़-छाड़ किया जाना अथवा दोहन होना जलवायु परिवर्तन का मूल कारण है। बढ़ती हुई क्लाइमेट चेंज से मानव जीवन हो, वन्य प्राणी हो, जल प्राणी हो, चाहे इस पृथ्वी पर पाए जाने वाले अन्य प्राणी हो, सभी प्रभावित होते हैं।

     

     

     

    जागरूकता से ही आएगा बड़ा बदलाव

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में यह जरूरी है कि पर्यावरण संतुलन को लेकर सिर्फ महोत्सव में ही नहीं बल्कि आम जीवन में भी प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत तथा नीतिगत रूप से प्रभावी कदम उठानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज माननीय विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड विधान सभा परिसर में यह वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ है, जहां हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इस महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि वे एक-एक वृक्ष अपनी और से जरूर लगाएं तथा उस वृक्ष को संरक्षित भी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम सभी लोग वृक्ष लगाएंगे, दूसरों को भी वृक्ष लगाने को लेकर जागरूक करेंगे तब धीरे-धीरे ही सही पर एक बड़ा बदलाव निश्चित रूप से देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग जलवायु परिवर्तन में सुधार हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे तभी पर्यावरण संतुलन में सकारात्मक प्रभाव दिखेगा।

     

     

     

     

    इस अवसर पर झारखंड विधान सभा परिसर में विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, मंत्री श्री आलमगीर आलम, मंत्री श्री चम्पई सोरेन, मंत्री श्रीमती जोबा मांझी, मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री श्री बादल पत्रलेख सहित उपस्थित सभी विधायकगण एवं अन्य अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

    इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री एल०खियांग्ते, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे सहित अन्य वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेंगू चिकनगुनिया जैसी संक्रामक बीमारियां से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान
    Next Article आनंद मार्ग एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों के प्रयास से ब्लड बैंक मे 91वा मासिक रक्तदान शिविर में 55यूनिट रक्तदान एवं 100 पौधा दान

    Related Posts

    बांग्लाभाषी उन्नयन समिति का राज्य सम्मेलन जमशेदपुर संपन्न

    May 25, 2025

    अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का वार्षिकोत्सव, नई कार्यकारिणी गठित

    May 25, 2025

    देश में संविधान बचाने की आवश्यकता:के.राजू

    May 25, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बांग्लाभाषी उन्नयन समिति का राज्य सम्मेलन जमशेदपुर संपन्न

    अभियान फॉर ए बैटर टुमॉरो का वार्षिकोत्सव, नई कार्यकारिणी गठित

    पहले सारना धर्म फिर जातीय जन गणना की मांग पर धरना 27 को

    देश में संविधान बचाने की आवश्यकता:के.राजू

    झारखंड आंदोलनकारी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता कपूर बागी की स्मृति सभा आयोजित

    अनियंत्रित बाईक कंटेनर से टकराई दो घायल

    धनगॉंव से कुपुई तक 14 कि.मी.पथ निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में किया गया

    पुसालोटा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाईनल

    देश के विकास मे चैबर के लोगों की अहम भूमिका :ओम बिरला

    घुसपैठ के कारण मालदा- मुर्शिदाबाद की तरह हो रही पूर्वी सिंहभूम की स्थिति :डॉ गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.