Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 1910 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले— निष्ठा और सेवा भावना से राज्य को आगे बढ़ाएं
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 1910 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले— निष्ठा और सेवा भावना से राज्य को आगे बढ़ाएं

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 1910 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले— निष्ठा और सेवा भावना से राज्य को आगे बढ़ाएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची।मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने जेएसएससी द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 (सीजीएल) के माध्यम से चयनित 1910 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नव वर्ष का बड़ा उपहार दिया। मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस संघर्ष और मेहनत से आपने यह मुकाम हासिल किया है, उसी तरह पूरी निष्ठा, लगन, सेवा भावना और बेहतर कार्यशैली के साथ राज्य के विकास में योगदान दें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जेल भेजा जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य का हर नौजवान अपने पैरों पर खड़ा हो। इसी सोच के साथ नियुक्तियों का सिलसिला निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में 10 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

    उन्होंने कहा कि सरकार गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी, दलित, महिला और नौजवान—हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, सरकारी कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी ठोस कदम उठाए गए हैं, ताकि नौकरी के साथ सुरक्षा का भरोसा भी मिले।

    इस अवसर पर कई नवनियुक्त अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव सहित कई वरीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    बोले— निष्ठा और सेवा भावना से राज्य को आगे बढ़ाएं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनव वर्ष के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन
    Next Article पेसा के नाम पर आदिवासियों को “लॉलीपॉप” दिखा रही है राज्य सरकार : रघुवर दास

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.