Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जमशेदपुर वासियों को दी सौगात, जुगसलाई ओवरब्रिज का किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड रांची

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जमशेदपुर वासियों को दी सौगात, जुगसलाई ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 31, 2023Updated:January 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जुगसलाई ओवरब्रिज, जमशेदपुर
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जमशेदपुर वासियों को दी सौगात, जुगसलाई ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

    ■ मुख्यमंत्री ने कहा- पूरे राज्य में तेज गति से सड़कों पूलों और ओवरब्रिजों का हो रहा निर्माण

    राज्य भर में नई सड़कों के निर्माण के साथ सड़कों का मजबूती करण और चौड़ीकरण हो रहा है: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज जमशेदपुर वासियों को जुगसलाई ओवरब्रिज की सौगात दी। इस ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में सड़कों और पूलों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। नई सड़कों के निर्माण के साथ सड़कों का मजबूतीकरण और चौड़ीकरण हो रहा है। आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था को लेकर कई नए निर्माण देखने को मिलेंगे। हमारा प्रयास लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

     

     

     

    जाम से मिलेगी निजात, दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण रेलवे फाटक बार-बार बन्द करने की नौबत आती थी। इससे यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी और दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था। लेकिन, जुगसलाई ओवरब्रिज के शुरू होने से जाम की समस्या से निजात मिल मिल रही है। इससे इस मार्ग से आने जाने वालों के लिए सहूलियत और समय की भी बचत होगी ।

     

     

     

     

    843 मीटर लंबा ओवरब्रिज

    जुगसलाई के टाटा-आदित्यपुर स्टेशन के बीच पथ ऊपरी पुल (ROB) एवं पहुँच पथ का निर्माण वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रारंभ होकर 2022-23 में पूर्ण हुआ । इसकी कुल लंबाई 843 मीटर है। इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति कुल 44,04,95,000 रुपए है ।

    इस अवसर पर मंत्री श्री चम्पाई सोरेन, श्री सत्यानंद भोक्ता और श्री बन्ना गुप्ता, विधायक घाटशिला श्री राम दास सोरेन, विधायक, ईचागढ़ श्रीमती सविता महतो, विधायक, बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती, विधायक पोटका श्री संजीव सरदार, विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्रीमती विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार एवं रेलवे तथा पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोनारी हवाई अड्डा से जमशेदपुर- कोलकाता विमान सेवा का किया शुभारंभ
    Next Article आर्थिक तंगी से जूझ कर किया आत्महत्या

    Related Posts

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.