Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल, परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल, परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल, परेड का किया निरीक्षण, ली सलामी__

    मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु पदाधिकारियों से कहा- आपने राष्ट्र सेवा की जो शपथ ली है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे

    ◆ मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं से कहा- अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के दौरान आम लोगों की परेशानियों और समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता से सुनें और उसका समाधान करें

    ● आप सभी को जीवन की नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं

    ● आपका यह प्रशिक्षण आपके जीवन के ऐतिहासिक कार्य के रूप में अंकित होगा

    ● आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है

    ● आप ग्रामीण युवाओं के आइकॉन बनें

     हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

     

     

     

    आज आपके लिए अत्यंत गर्व का दिन है। आप एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब आपको कर्तव्य पथ पर चलना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपने यहाँ जो राष्ट्र सेवा की शपथ ली है, उसपर आप खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में 7 वीं से 10 वीं बैच के 39 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और 14 जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों और उनके अभिभावकों को नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीद जवानों को नमन किया।

    प्रशिक्षण से बढ़ेगा आत्म बल औऱ विश्वास

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने यहां जो कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह आपके जीवन में ऐतिहासिक कार्य के रूप में अंकित होगा। प्रशिक्षण से आपका आत्मबल और विश्वास बढ़ेगा।यह आपकी कार्य कुशलता को बढ़ाएगा। खासकर प्रशिक्षण के दौरान आपने जो सीखा है, वह कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान जो चुनौतियां मिलेगी उससे निपटने में मददगार साबित होगा।

     

     

     

    आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है

    मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है। आप सभी इस बात से भली -भांति वाकिफ हैं कि झारखंड की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। यहां के लोग काफी भोले- भाले, सीधे और सरल होते हैं। वे जब आपके पास अपनी परेशानियों को लेकर आएंगे तो आपसे उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे।

    ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकॉन बनें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवा बड़े- बड़े पदों पर आ रहे हैं ।वे अपनी मेहनत और लगन से अपना अलग मुकाम बना रहे हैं। आपने पुलिस सेवा में आकर जो उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा। मेरा मानना है कि आप ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकन बनें।

     

     

     

    ये प्रशिक्षु पदाधिकारी हुए सम्मानित

    सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु: (ओवरऑल)

    1- प्रदीप कुमार साव

    2-अर्चना स्मृति खलखो

    3-राजीव रंजन

    सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु: अंतः विषय

    1- प्रदीप कुमार साव

    2-अर्चना स्मृति खलखो

    3-अकरम रजा

    सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु : वाह्य विषय

    1- राजीव रंजन

    2-सन्नी वर्धन

    3-चंद्रशेखर

    सर्वश्रेष्ठ शूटर:

    1- सन्नी वर्धन और अर्चना स्मृति खलखो

    2-पूजा कुमारी -एक और पूजा कुमारी -दो

    3-किरण कुमारी और कैलाश प्रसाद महतो

     

     

     

    इस अवसर पर एसटीएफ जवान बबलू नायक और अभिजीत ने खुद से उकेरी गई मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की खूबसूरत तस्वीर उन्हें सप्रेम भेंट की।

    इस अवसर पर विधायक श्री उमाशंकर अकेला और सुश्री अंबा प्रसाद, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण श्रीमती प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण श्री मनोज कौशिक, झारखंड पुलिस अकादमी के संयुक्त निदेशक- सह -पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री संजय रंजन सिंह समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articlejamshedpur :संकल्प यात्रा के दौरान बाबूलाल मरांडी से मिले अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह
    Next Article jamshedpur :मुसाबनी में दुर्गा पूजा समितियां के साथ बैठक

    Related Posts

    नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रोज की तरह चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार,कब होगी कार्रवाई?

    September 6, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    September 6, 2026

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रोज की तरह चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार,कब होगी कार्रवाई?

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: हार्ट अटैक से मौत, झारखंड में शोक की लहर

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार

    पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या सेल्फ गोल? मक्का पैक्ट का भू-राजनीतिक विश्लेषण

    ठाणे की दहीहंडी में सुनील शेट्टी का जलवा, मराठी बोलकर जीता सभी का दिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.