Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने CM पद से दिया इस्तीफा, हेमंत ने नई सरकार बनाने का पेश किया दावा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने CM पद से दिया इस्तीफा, हेमंत ने नई सरकार बनाने का पेश किया दावा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 3, 2024Updated:July 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने CM पद से दिया इस्तीफा, हेमंत ने नई सरकार बनाने का पेश किया दावा

     

    गठबंधन के विधायकों की सहमति के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी कर सकते हैं हेमंत सोरेन

    रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य में पार्टी-नीत गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी कर सकते हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    सूत्रों ने बताया कि गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने यहां मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया।

    पार्टी के एक सूत्र ने  कहा, ‘‘बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया।”

    मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे।

    झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर एक पृथक राज्य बना था।

    बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं।

    उच्च न्यायालय द्वारा कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत दिए जाने के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तारी के लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था।

    उन्होंने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

    इस बीच, भाजपा सांसद निशकांत दुबे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड में चंपई सोरेन युग खत्म हो गया है। परिवारवादी पार्टी में, परिवार के बाहर के लोगों का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लें और भ्रष्ट हेमंत सोरेन जी के खिलाफ खड़े हो जाएं।”

    सूत्रों ने कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद दो फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने पद से इस्तीफा दे दिया।

    झारखंड मंत्रिपरिषद में वर्तमान में 12 के मुकाबले 10 मंत्री हैं।

    मंत्रिपरिषद में दो फरवरी को चंपई सोरेन समेत तीन मंत्री शामिल हुए थे। इसके बाद 16 फरवरी को आठ विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। इन 11 मंत्रियों में से ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद 11 जून को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

    लोकसभा चुनाव के बाद, राज्य में झामुमो-नीत गठबंधन के विधायकों की संख्या घटकर 45 रह गई है जिनमें झामुमो के 27, राजद का एक और कांग्रेस के 17 विधायक शामिल हैं।

    झामुमो के दो विधायक-नलिन सोरेन और जोबा माझी अब सांसद हैं, जबकि जामा से विधायक सीता सोरेन ने भाजपा के टिकट पर आम चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था। झामुमो ने बिशुनपुर से विधायक चमरा लिंडा और बोरियो से विधायक लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है।

    इसी तरह, विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या घटकर 24 रह गई है, क्योंकि उसके दो विधायक- ढुलू महतो (बाघमारा) और मनीष जायसवाल (हजारीबाग) ने लोकसभा चुनाव लड़ा था और वे अब सांसद हैं। भाजपा ने चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में शामिल होने वाले मांडू सीट से विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को निष्कासित कर दिया है। हालांकि, पटेल ने अभी तक विधानसभा से इस्तीफा नहीं दिया है।

    झारखंड की 81-सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 76 सदस्य हैं।

    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपना साकार हेमंत ने नई सरकार बनाने का पेश किया दावा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में दुमका जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं/कोल ब्लॉकों से संबंधित बैठक आयोजित की गई
    Next Article छंदमाल्य कवि मण्डपम् जमशेदपुर, झारखन्ड एवं सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में छंदमाल्य-4 का वृहद आयोजन तुलसी भवन में’ 5 जुलाई को

    Related Posts

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    July 20, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    July 20, 2026

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.