Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्रियों ने किया सड़कों का निरीक्षण
    Headlines राजनीति

    मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्रियों ने किया सड़कों का निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्रियों ने किया सड़कों का निरीक्षण

    नयी दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी को दीपावली तक गड्ढा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को सुबह-सुबह क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया।

    आतिशी ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियरों के साथ दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

    मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि एनएसआईसी ओखला, मोदी मिल फ्लाईओवर, चिराग दिल्ली, तुगलकाबाद, मथुरा रोड, आश्रम चौक और उसके अंडरपास की सड़कें खस्ताहाल पाई गईं। उन्होंने लिखा कि इन सड़कों पर गड्ढों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

     

     

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया और कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में हमारा प्रयास है कि दीपावली तक दिल्ली के लोगों को गड्ढा मुक्त सड़कें मिलें।’’

    मंत्री सौरभ भारद्वाज और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण किया।

    सिसोदिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के लोगों के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को बाधित करने के उद्देश्य से उन्हें और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामलों में जेल भेजा।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि इसके कारण सड़कों की हालत खराब हो गई है।

    वहीं मंत्री गोपाल राय ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली, कैलाश गहलोत ने पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, इमरान हुसैन ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली तथा मुकेश अहलावत ने उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में सड़कों का निरीक्षण किया।

    आतिशी ने रविवार को दिल्ली में सड़कों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की और कहा कि सभी मंत्री एक सप्ताह तक अपने अपने क्षेत्रों में सड़कों का निरीक्षण करेंगे ताकि मरम्मत की जरूरत वाली सड़कों को चिन्हित किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि निरीक्षण के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अक्टूबर के अंत तक सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिथुन चक्रवर्ती को ‘दादा साहेब फाल्के’ पुस्कार से सम्मानित किया जाएगा : सूचना एवं प्रसारण मंत्री
    Next Article अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर करीब 100 हुईं

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.