Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्यवाही, सीएम बघेल के करीबी अधिकारियों के घर छापेमारी
    Breaking News Headlines

    छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्यवाही, सीएम बघेल के करीबी अधिकारियों के घर छापेमारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी अधिकारियों के 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सुबह साढ़े 7 बजे शुरू हुई. फिलहाल ईडी की टीम इन ठिकानों पर मौजूद है. इस छापेमारी में ईडी ने सीएमओ में उप सचिव सौम्या चौरसिया ्रदुर्ग और रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के घर भी छापा मारा है.

     

    बताया जा रहा है कि सुबह से चल रही कार्रवाई में ईडी की टीम के दर्जन भर से अधिक अधिकारी शामिल हैं. वहीं रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी के घर में भी छापा पड़ा है. जानकारी के अनुसार रायपुर के अलावा दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ सहित कई जगह ईडी ने छापेमारी की है.

     

    ईडी ने देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू, कलेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित निवास, महासमुंद में नेता अग्नि चंद्राकर, अनुपम नगर में सूर्यकांत तिवारी, माइनिंग हेड आईएएस जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में भी छापेमारी की गई है. बता दें कि जेपी मौर्या कलेक्टर रानू साहू के पति हैं. वहीं कुछ अन्य अधिकारियों के यहां भी छापा पड़ा है.

     

    इससे पहले आयकर विभाग ने भी इसी साल जून महीने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में तैनात उप सचिव सौम्या चौरसिया के दो ठिकानों समेत 7 जगहों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी में बाकी पांच ठिकाने व्यपारी सूर्यकांत तिवारी से जुड़े हुए थे. इस दौरान आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और कुछ अन्य जगहों पर छापेमारी की थी.

     

    गौरतलब है कि ईडी के छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप मच गया है. हालांकि इस छापेमारी को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी औऱ सीबीआई पर हाल ही में बयान भी दिया था. वहीं कांग्रेस की तरफ से वो बीजेपी पर भी लगातार हमलावर रहते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउद्धव ठाकरे के लिए गेम चेंजर साबित होगा मशाल का निशान, ठाकरे परिवार का सीधा संबंध
    Next Article आंध्र प्रदेश: पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों से 400 किलो गधे का मांस जब्त, सात लोगों को गिरफ्तार

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.