Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फेमस TV शो लापतागंज के चौरसिया, एक्टर अरविंद कुमार का कॉर्डियक अरेस्ट से निधन
    Breaking News Headlines सिनेमा

    फेमस TV शो लापतागंज के चौरसिया, एक्टर अरविंद कुमार का कॉर्डियक अरेस्ट से निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    फेमस TV शो लापतागंज के चौरसिया, एक्टर अरविंद कुमार का कॉर्डियक अरेस्ट से निधन
    मुंबई. सब टीवी के पॉपुलर शो लापतागंज के कलाकार अरविंद कुमार का 10 जुलाई की सुबह कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. मूलत: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अरविंद कुमार के निधन की खबर अभिनेता विनोद गोस्वामी ने अपने फेसबुक पेज पर दी. उन्होंने लिखा-बहुत दुखद समाचार, अरविंद जी हमारे अच्छे दोस्त हमारे बीच नही रहे, भगवान इनकी आत्मा को शांति दे. लापतागंज सीरियल सब टीवी पर अक्टूबर 2009 से 15 अगस्त 2014 तक प्रसारित हुआ था. अरविंद कुमार ने इसमें चौरसिया का किरदार निभाया था.

     

     

     

    अभिनेता अरविंद कुमार को शूटिंग पर जाते समय आया कार्डियक अरेस्टलापतागंज में एलिजा का किरदार निभाने वाले कृष्णा भट्ट ने अरविंद कुमार के निधन पर शोक जताते हुए बताया कि 10 जुलाई की सुबह वे नयागांव में किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग करने निकले थे. प्रोजेक्ट के लोगों के मुताबिक, लोकेशन के बाहर ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया. उन्हें तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी. अरविंद कुमार के निधन की खबर सुनकर लापतागंज के कई साथी कलाकार उनके घर पहुंचे. कृष्णा भट्ट के अलावा लापतागंज में गुडडू का किरदार निभाने वाले आशुतोष सिन्हा ने कहा कि अरविंद कुमार एक शानदार अभिनेता और इंसान थे. कृष्ण भट्ट ने कहा कि अरविंद कुमार और उनका घर मलाड वेस्ट में ही है.

     

     

     

    अभिनेता अरविंद कुमार कौन थे?

    अरविंद कुमार का जन्म पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली में हुआ था. पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट अरविंद कुमार ने 1998 में हिंदी थिएटर में प्रवेश किया और कई नाटकों में अभिनय किया. 2004 में वे मुंबई पहुंचे और अभिनय करियर की शुरुआत की. उन्होंने सब टीवी के डेली शो लापतागंज में 5 साल तक चौरसिया का किरदार निभाया. अरविंद कुमार ने क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया जैसे कई एपिसोडिक शो किए. वे फिल्म चीनी कम, अंडरट्रायल, रामा राम क्या है ड्रामा, मैडम चीफ मिनिस्टर में भी नजर आए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्‍ली-मेरठ एक्‍सप्रेस पर स्कूल बस और कार भिड़ी, 6 लोगों की मौत
    Next Article नेपाल में 6 लोगों सहित एक हेलीकॉप्टर लापता ,हेलिकॉप्टर में 5 विदेशी नागरिक मौजूद

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.