Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण अंग है: रघुवर दास
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    छठ महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण अंग है: रघुवर दास

    News DeskBy News DeskOctober 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण अंग है: रघुवर दास

    *छठ महोत्सव की सफ़लता को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने विजया मिलन समारोह का किया आयोजन*

    *सांस्कृतिक संध्या एवं छठ महोत्सव की भव्यता को लेकर बनी रूपरेखा*,
    *दीपावली की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी के साथ ग्यारह हजार दीपक से जगमग होगा श्रीराम मंदिर एवं सूर्य मंदिर परिसर*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वाधान में मंगलवार को मंदिर परिसर के शंख मैदान में विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में ओडिशा राज्य के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत तमाम पदाधिकारी एवं हजारों सदस्यगण मौजूद रहे।

     

     

     

    बैठक में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर स्वच्छता एवं पवित्रता के साथ छठ महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए दोनों तालाबों की सफाई, पेंटिंग, तालाबों में स्वच्छ जल भरने, बिना लाभ-हानि के पूजन सामग्री वितरण करने समेत भव्य सांस्कृतिक संध्या के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि छठ पूजा में मंदिर परिसर के दोनों छठ घाटों की साफ-सफाई, मंदिर की पुष्प सज्जा, आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ सांस्कृतिक संध्या का भव्य रूप से आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रख्यात कलाकारों से संपर्क कर प्रस्तुति के संदर्भ में अंतिम रूप दिया जा रहा है।

     

     


    इस अवसर पर राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि छठ महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो न केवल प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारे सम्मान को प्रकट करता है, बल्कि यह हमें अनुशासन, पवित्रता, और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ पूजा-अर्चना करें। स्वच्छता और अनुशासन को बनाए रखना हमारे महान पर्व की गरिमा को और भी ऊंचा करेगा। कहा कि छठी मैया और सूर्य देव की कृपा हम सभी पर बनी रहे, और सभी के जीवन में समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, और सुख-शांति का वास हो।

     

    बैठक में छठ महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर प्रभारी की नियुक्ति की गई है। छठ महोत्सव 2024 के लिए कार्यक्रम प्रभारी कमलेश सिंह को नियुक्त किया गया है, जबकि सह-प्रभारी के रूप में सुशांतो पांडा और राकेश सिंह रहेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी भूपेंद्र सिंह और अमरजीत सिंह राजा के पास होगी। छठ प्रसाद क्रय का कार्य पवन अग्रवाल, टुन टुन सिंह और सुरेश शर्मा को सौंपा गया है। टेंट, साउंड और लाइट की व्यवस्था गुंजन यादव और सुशांतो पांडा देखेंगे। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी अमरजीत सिंह राजा और तेजिंदर सिंह जोनी को दी गई है। फल पैकिंग का कार्य दिनेश कुमार, पप्पू उपाध्याय और युवराज सिंह संभालेंगे। ट्रैफिक व्यवस्था की जिम्मेदारी

     

     

    श्रीराम प्रसाद और बबलू गोप के पास होगी। प्रसाद सूप का वितरण बोलटू सरकार, शैलेश गुप्ता, रॉकी सिंह, दीपक झा और जीवन लाल साहू करेंगे। छठ घाट की व्यवस्था रूबी झा और मीरा झा देखेंगे, दीप महोत्सव की जिम्मेदारी अखिलेश चौधरी, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, कृष्णा मोहन और विकास शर्मा को सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त प्रेस (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक) की जिम्मेदारी प्रेम झा एवं प्रमोद मिश्रा को दी गयी है।

    इस दौरान हजारों श्रद्धालु एवं पदाधिकारियों के साथ वरीय सदस्यगण मौजूद रहे।

    छठ महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण अंग है: रघुवर दास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू 24 अक्टूबर को नामांकन पत्र करेंगी दाखिल
    Next Article डैमेज कंट्रोल करने में लगे डॉक्टर अजय कितने होंगे सफल!

    Related Posts

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.